scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस वीक आपका मनोरंजन करने आ रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज

OTT releases
1/5

ओटीटी पर इस वीक रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में आपको एक्शन, ड्रामा, रोमांस और फैमिली ड्रामा का ट्रिपल डोज मिलने वाला है.
 

Dhootha
2/5

Dhootha
साउथ की सस्पेंस थ्रिलर सीरीज Dhootha का प्रीमियर एक दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. सीरीज में नागा चैतन्य के अलावा पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर और प्राची देसाई भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सीरीज में नागा चैतन्य एक खोजी पत्रकार 'सागर' के रोल में हैं.

जरा हटके जरा बचके
3/5

जरा हटके जरा बचके
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 दिसंबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. फिल्म की कहानी  इंदौर में कपिल दुबे यानी कि विक्की कौशल और सौम्या चावला की है. 

शहर लखोट
4/5

शहर लखोट
क्राइम सीरीज 'शहर लखोट' 30 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इस वेब सीरीज में प्रियांशु पेनयुली, चंदन रॉय सान्याल और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में हैं. रहस्य और विश्वासघात से भरपूर ये सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

मिशन रानीगंज
5/5

मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज' अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है. 1 दिसंबर से इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा. ये फिल्म जसवंत सिंह गिल पर आधारित है जिन्होंने रानीगंज के कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाया था.