scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Then And Now: अब ऐसी दिखती हैं 80 के दशक की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां

80s Actresses
1/6

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं जिनके अभिनय ने लोगों को प्रभावित किया है. आज के समय में जहां दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत जैसी हसीनाओं का जलवा है वहीं 80 के दशक में भी कई अभिनेत्रियां थीं जिनका बॉलीवुड में सिक्का चलता था. हालांकि अब ये एक्ट्रेसेस सिनेमा और ग्लैमर की दुनिया से दूर जा चुकी हैं. चलिए हम आपको दिखाते हैं 80 के दशक के बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां अब कैसी दिखती हैं...

मीनाक्षी शेषाद्रि
2/6

मीनाक्षी शेषाद्रि 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस थीं. अपने जमाने की खूबसूरत हीरोइनों में शुमार मीनाक्षी का लुक बिल्कुल बदल गया है. मीनाक्षी बेशक फिल्मों से दूर हो गई हैं लेकिन अपने फैंस के लिए वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं. 

मंदाकिनी
3/6

80 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस मंदाकिनी 'मेरा साथी' से बॉलीवुड में एंट्री की लेकिन उन्हें आज भी राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है. कहने को इस फिल्म को आए कई साल हो चुके हैं लेकिन मंदाकिनी का चेहरा आज भी दर्शक भूला नहीं पाए हैं.
 

किमी काटकर
4/6

किमी काटकर को दुनिया 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने से जानती है. किमी इसमें अमिताभ से साथ नजर आई थीं. उन्हें टार्जन गर्ल भी कहा जाता है. किमी काटकर ने साल 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी. अब ग्लैमर की दुनिया से दूर किमी कुछ ऐसी नजर आती हैं.
 

पद्मिनी कोल्हापुरे
5/6

पद्मिनी कोल्हापुरे ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन प्रेम रोग फिल्म के बाद वह बेहद मशहूर हुईं. एक्टिंग के साथ-साथ पद्मिनी अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. आज भी पद्मिनी कोल्हापुरे बेहद खूबसूरत लगती हैं.

रति अग्निहोत्री
6/6

रति अग्निहोत्री का नाम 80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार होता है. रति को ‘पसंद अपनी अपनी’, ‘एक दूजे के लिए’, ‘उल्टा सीधा’ और ‘शौकीन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. रति का लुक भी अब पूरी तरह से बदल गया है.