scorecardresearch
मनोरंजन

मां बनने वाली हैं पूनम पांडे? बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं PHOTOS

Poonam Pandey pregnant
1/5

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं. सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में तो कम से कम ऐसा ही लग रहा है. उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की है. तस्वीरें सामने आते ही फैंस हैरान हैं और अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं या ये भी उनका कोई नया स्टंट है.

Poonam Pandey pregnant
2/5

बेबी बंप वाली तस्वीरों से मचा हंगामा
पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही हैं. एक फोटो में उन्होंने टी-शर्ट ऊपर की हुई है, जबकि दूसरी में टी-शर्ट नीचे करके पोज दे रही हैं. कैप्शन में उन्होंने प्रेग्नेंसी, बेबी और दूध की बोतल से जुड़े इमोजी भी लगाए हैं, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया है.
 

Poonam Pandey pregnant
3/5

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर शक जताना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इसे अप्रैल फूल से पहले का मजाक बताया, तो कुछ ने इसे AI से बनी तस्वीरें कहा. कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि क्या यह सच है या फिर कोई नया पब्लिसिटी स्टंट.
 

Poonam Pandey pregnant
4/5

पहले भी कर चुकी हैं बड़ा स्टंट
यह पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे किसी स्टंट को लेकर चर्चा में आई हों. साल 2024 में उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सबको चौंका दिया था. उस वक्त उनके सोशल मीडिया पर बताया गया था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने खुद सामने आकर बताया कि वह जिंदा हैं.
 

Poonam Pandey pregnant
5/5

कैंसर जागरूकता के लिए किया था दावा
पूनम पांडे ने बाद में कहा था कि उनका यह कदम सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए था. उन्होंने बताया था कि इस बीमारी से हर साल कई महिलाओं की जान जाती है, जबकि यह पूरी तरह रोकी जा सकती है. फिलहाल उनके नए पोस्ट को लेकर सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है.