scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Citadel premiere in london: सिटाडेल के प्रीमियर में सामंथा का दिखा ऑल ब्लैक अवतार, फैंस की नजरें नेकलैस पर टिकीं

सामंथा रुथ प्रभु
1/5

सिटाडेल के लीड एक्टर्स प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अपनी आने वाली सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं. इस महीने की शुरुआत में सिटाडेल का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर केआयोजित किया गया था. अब इसके बाद दोनों को मंगलवार को लंदन में आयोजित हुए सिटाडेल के वर्ल्ड प्रीमियर में देखा गया. रेड कार्पेट इवेंट में प्रियंका के साथ ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में नजर आने वाले सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन भी थे.
 

सामंथा
2/5

इस खास इवेंट के लिए सामंथा ने फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का डिजाइन किया हुआ स्कर्ट और एक मैचिंग रफल्ड क्रॉप टॉप पहना था. उन्होंने इवेंट के लिए स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग भी कैरी किया. 

Samantha with Varun
3/5

एक्ट्रेस के लुक पर डायमंड नेकलेस ने चार चांद लगा दिए थे, वो इन फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सोशल मीडिया फैंस सामंथा के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. सामंथा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Samnatha
4/5

सामंथा इस साल की शुरुआत से ही शूटिंग में बिजी हैं. सिटाडेल की शूटिंग के अलावा सामंथा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शाकुंतलम के प्रमोशन में भी बिजी थीं. वह तेलुगु रोमांटिक ड्रामा कुशी पर भी काम कर रही है, इसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा हैं.

सिटाडेल
5/5

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की एक्शन थ्रिलर सिरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है. इस सीरीज को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है.