scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

20वीं सालगिरह पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, चर्च में दोबारा की शादी, बच्चों ने यादगार बनाया जश्न

ज्योतिका और सूर्या
1/7

साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल ज्योतिका और सूर्या ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह खास अंदाज में मनाई. दोनों ने एक बार फिर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को नए सिरे से सेलिब्रेट किया. कपल ने इस खास मौके को द सीक्वल नाम दिया है.
 

ज्योतिका और सूर्या
2/7

ज्योतिका और सूर्या ने एक प्राइवेट और खूबसूरत क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में एक-दूसरे से दोबारा शादी की. इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे. दोनों ने चर्च में एक-दूसरे के साथ शादी की रस्में निभाईं और अपनी पुरानी यादों को फिर से जिया.

ज्योतिका और सूर्या
3/7

शादी की रस्मों के बाद ज्योतिका और सूर्या ने यॉट पर भी खास फोटोशूट कराया. सूर्या डीप बर्गंडी कलर के सूट, लेदर शूज और सनग्लासेस में नजर आए. वहीं ज्योतिका ने लैवेंडर कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना और पेंडेंट नेकलेस, मिनिमल ईयररिंग्स और वेडिंग रिंग से अपना लुक पूरा किया.

ज्योतिका और सूर्या
4/7

इस खास दिन को उनके दोनों बच्चों दिया और देव ने भी यादगार बना दिया. तस्वीरों में देव बेज कलर के डबल-ब्रेस्टेड सूट में नजर आए. वहीं दिया ने पेस्टल येलो कलर की ड्रेस पहनी थी. चर्च में देव अपनी मां ज्योतिका को हाथ पकड़कर वेडिंग वॉक पर लेकर गए.

ज्योतिका और सूर्या
5/7

वहीं, दिया अपने पिता सूर्या के साथ खड़ी नजर आईं. बच्चों की मौजूदगी ने इस पूरे समारोह को और भी भावुक बना दिया. ज्योतिका और सूर्या ने अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों के सामने एक बार फिर शादी की कसमें दोहराईं.

ज्योतिका और सूर्या
6/7

इस मौके पर ज्योतिका ने स्ट्रैपलेस व्हाइट वेडिंग गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. सूर्या ने व्हाइट सूट जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना. दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और अपनी खुशी जाहिर की.

कपल ने अपनी इस खास सेरेमनी को लव एंड वॉर भी कहा. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के सफर, साथ में हुए बदलाव और रिश्ते की खूबसूरत कमियों को सेलिब्रेट किया. दोनों ने एक-दूसरे को कस्टम-मेड रिंग्स भी पहनाईं.

ज्योतिका और सूर्या
7/7

ज्योतिका और सूर्या ने 11 सितंबर 2006 को शादी की थी. शादी के 20 साल पूरे होने के मौके पर दोनों ने इस खास सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते और साथ को फिर से सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर सामने आईं उनकी तस्वीरों में कपल के साथ बच्चे और परिवार के लोग भी इस खास पल का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं.