scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, राजपाल यादव की 'काम चालू है' से लेकर 'साइलेंस' 2 तक, एंटरटेनमेंट का मिलेगा पूरा डोज

OTT releases/Photo- YoutubeScreenGrab
1/5

इस सप्ताह ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और वेब शोज रिलीज हो रहे हैं. इस लिस्ट में राजपाल यादव की इमोशनल फिल्म ''काम चालू है'' भी शामिल है. चलिए देखते हैं इस वीक रिलीज होने वाले ओटीटी कंटेंट की लिस्ट जिन्हें आप इस सप्ताह के आखिर में देखने की प्लानिंग कर सकते हैं.

OTT releases/Photo- YoutubeScreenGrab
2/5

साइलेंस 2
तारीख- 19 अप्रैल
प्लेटफार्म-जी 5 

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज साइलेंस का अगला पार्ट यानी ''साइलेंस 2'', 16 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज हो रहा है. कहानी में मनोज बाजपेयी एक बार फिर एसीपी अविनाश वर्मा बनकर लौटे हैं जिसे मुंबई के नाइट आउल बार में फाइरिंग की जांच करने के लिए बुलाया जाता है.
 

OTT releases/Photo- YoutubeScreenGrab
3/5

काम चालू है
तारीख- 19 अप्रैल
प्लेटफार्म-जी 5 

फिल्म ''काम चालू है'' 19 अप्रैल से जी5 पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में राजपाल यादव एक ऐसे पिता के किरदार में हैं जो अपनी बेटी का शव कंधे पर ढोता है और फिर उसके इंसाफ की लड़ाई लड़ता है. इसमें राजपाल यादव के साथ जिया मानेक भी हैं.

OTT releases/Photo- YoutubeScreenGrab
4/5

आर्टिकल 370
तारीख- 19 अप्रैल
प्लेटफार्म- जियो सिनेमा

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' फरवरी में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. माना जा रहा है कि यह फिल्म 19 अप्रैल को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है.

OTT releases/Photo- YoutubeScreenGrab
5/5

सी यू इन अनदर लाइफ
तारीख- 17 अप्रैल
प्लेटफार्म- Disney+ Hotstar 

''सी यू इन अनदर लाइफ'', मैड्रिड में 11 मार्च 2004 को हुए बम विस्फोट की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ये सीरीज मैनुअल जाबोइस की किताब नोस वेमोस एन एस्टा विडा ओ एन ला ओट्रा पर आधारित है. आप इसे Disney+ Hotstar पर 17 अप्रैल से स्ट्रीम कर सकते हैं.