scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Disney Hotstar पर मौजूद हैं ये बेस्ट फिल्में, फैमिली के साथ देखकर भी कर सकते हैं एन्जॉय

Top 5 Movies
1/6

सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप इस वीकेंड देख सकते हैं.
 

फ्रेडी
2/6

फ्रेडी
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखी है तो ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म इस वीकेंड देखी जा सकती है.
 

कड़ावर
3/6

कड़ावर
एक कैदी वेट्री द्वारा दो सर्जन की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है, तब उसके साथी का पता लगाने की जिम्मेदारी एक रोगविज्ञानी के कंधों पर आ जाती है. ये फिल्म काफी थ्रिलिंग हैं जिसमें अमाला पॉल ने ‘डॉ. बद्रा’ का किरदार निभाया है. इसमें अमला पॉल, हरीश उथमान, रित्विका, अथुल्या रवि, थ्रिगुन हैं.

मासूम
4/6

मासूम
अभिनेता बमन ईरानी ने इस फिल्म से ओटीटी डेब्यू किया था. बमन के अलावा मासूम वेब सीरीज में एक्टर दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी भी अहम किरदार में मौजूद हैं. यह शानदार फैमिली ड्रामा है, जिसे आप इस वीकेंड आराम से देख सकते हैं.

गुलमोहर
5/6

गुलमोहर
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद 'गुलमोहर' आपके वीकेंड को और भी शानदार बना सकती है. ये एक फैमिली ड्रामा है जिसे आप अपने परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते हैं. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भी अहम रोल प्ले किया है. कुछ फिल्में जरूर देखनी चाहिए अपने लिए नहीं  लेकिन अपने परिवार के लिए. ये वैसी ही फिल्म है. 

मॉन्स्टर
6/6

मॉन्स्टर
साउथ स्टार मोहनलाल की फिल्म 'मॉन्स्टर' डिज्नी हॉट स्टार पर हिंदी में उपलब्ध है. मोहनलाल ने इस इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी में लकी सिंह का किरदार निभाया है. इसमें लक्ष्मी मन्चू, सिद्दीकी, Lena, हनी रोज, सुदैव नायर, केबी गणेश कुमार और जॉनी एंटॉनी नजर आएंगे.