scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

अंडरवर्ल्ड के डर से परिवार संग देश छोड़ गई थी ये एक्ट्रेस, खूबसूरती ही बन गई मुसीबत

सोनम
1/5

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम का आज जन्मदिन है. सोनम का असली नाम बख्तावर खान है. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में 'विजय' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था. उनकी गिनती 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में होती थी. लेकिन अचानक ही सोनम देश से गायब हो गईं.

सोनम
2/5

सोनम ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में केवल 30 फिल्मों में काम किया. लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे अंडरवर्ल्ड तक थे. फिल्म त्रिदेव में तिरछी टोपी वाले गाने से सोनम को इतनी लोकप्रियता मिली की रातों रात वह लोकप्रिय हो गईं.

सोनम
3/5

सोनम की पॉपुलर फिल्मों में आखिरी अदालत, अजूबा, लश्कर, मिट्टी और सोना, विश्वात्मा शामिल हैं. 19 साल की उम्र में सोनम ने अपने से 17 साल बड़े डायरेक्टर राजीव राय से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.

सोनम
4/5

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए. सोनम की खूबसूरती ही उनके लिए जी का जंजाल बन गई. पहले कुछ साल दोनों लॉस एंजेलिस में रहे. इसके बाद स्विटरलैंड शिफ्ट हो गए.

सोनम
5/5

15 साल साथ रहने के बाद सोनम और राजीव ने एक दूसरे से तलाक ले लिया. राजीव से तलाक के बाद सोनम ने 2017 में अपने दोस्त से निकाह कर लिया. अब सोनम अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.