scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Upcoming Movies of 2026: रामायण से लेकर किंग तक... अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर में सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी ये फिल्में, शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर के फैंस कर रहे इंतजार

Upcoming Movies of 2026
1/10

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएंगी ये फिल्में
साल 2026 में अब तीन महीने अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर बचे हुए हैं. इन तीन महीनों में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, यामी गौतम सहिक कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं. सिनेमा के शौकीनों को फिल्म रामायण पार्ट 1, किंग, उड़ता तीर से लेकर काली खेती तक देखने को मिलेंगी.  यहां आप जान सकते हैं अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर में सिनेमाघरों में कौन-कौन फिल्में धूम मचाएंगी? आपको मालूम हो कि साल 2026 में आई धुरंधर 2 फिल्म, हनुमान अंश जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. 
 

उड़ता तीर 
2/10

उड़ता तीर 
उड़ता तीर फिल्म की रिलीज डेट 9 अक्टूबर 2026 है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस और राम कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह एक स्पाई कॉमेडी मूवी है. इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पाकिस्तानी जासूस की भूमिका में हैं.

(फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk)

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम 
3/10

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम 
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम फिल्म की रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 है. यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है. अविनाश अरुण ने इस फिल्म को निर्देशित किया है. राजकुमार राव की यह फिल्म काफी चर्चा में है. वह इस फिल्म में भारत के मशहूर और जाने-माने विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम की मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में ललित प्रभाकर आतंकवादी कसाब के किरदार में नजर आएंगे. इस मूवी में वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी हैं. 

प्रहार (फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms)
 

नई नवेली 
4/10

नई नवेली 
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है. यह फिल्म एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देने वाली है. इस मूवी में फैमिली ड्रामा के साथ हॉरर का तड़का दिया गया है. इस फिल्म की कहानी मेरठ के एक घर में आई बहू पर आधारित है, जिसके डायन होने का शक होता है. इस फिल्म में आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशक बालाजी मोहन हैं. 

नई नवेली (फोटो: इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin)

पायर 
5/10

पायर 
पायर फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है. नेशनल अवॉर्ड विजेता विनोद कापड़ी की यह फिल्म उत्तराखंड में शूट हुई है. यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति के प्यार, अकेलेपन और बच्चों के पलायन के बाद उनके इंतजार की कहानी दिखाती है. इस मूवी में 80 साल के पदम सिंह कापड़ी और 70 साल की हीरा देवी पहली बार अभिनय करते नजर आएंगे.

पायर (फोटो: एक्स)

काली खेती
6/10

काली खेती
जैकी श्रॉफ व शरद केलकर अभिनीत फिल्म काली खेती 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. इस मूवी में वीरेंद्र सक्सेना व शाजी चौधरी भी अहम रोल निभा रहे हैं. यह एक रूरल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म के निर्देशक व लेखक हारिस इम्तियाज खान और सना खान निर्माता हैं.  

काली खेती (फोटो: सोशल मीडिया)
 

रामायण पार्ट 1
7/10

रामायण पार्ट 1
रामायण पार्ट 1 फिल्म का इंताजर फिल्म प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं. रणबीर कपूर की यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में, सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. नितेश तिवारी की यह मेगा बजट फिल्म है. 

रामायण मोशन पोस्टर (फोटो: इंस्टाग्राम@tseries.official)

ये प्रेम मोल लिया
8/10

ये प्रेम मोल लिया
सूरज बड़जात्या पारिवारिक ड्रामा फिल्म  ये प्रेम मोल लिया लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट 27 नवंबर 2026 है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मूख्य भूमिका में हैं. अनुपम खेर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. 

ये प्रेम मोल लिया (फोटो: वीडियो ग्रैब)
 

ईठा
9/10

ईठा
श्रद्धा कपूर अभिनीत ईठा फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को दस्तक देगी. इस फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया. आपको मालूम हो कि ईठा फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी साम्रज्ञी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है. श्रद्धा इस फिल्म में बिठाबाई की भूमिका निभा रही हैं. इस मूवी में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. 

ईठा (फोटो: इंस्टाग्राम)
 

किंग
10/10

किंग
दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान फिल्म पठान और जवान के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर किंग मूवी के साथ लौट रहे हैं. आपको मालूम हो कि किंग फिल्म के जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. इस मूवी में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

किंग फिल्म (फोटो: सोशल मीडिया)