scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Weekend binge watch: न्यू ईयर पर नहीं पड़ेगी बाहर जाने की जरूरत, रिलीज हो रहीं ये फिल्में

weekend ott release
1/6

साल 2023 के खत्म होने में महज 2 दिन ही बाकी हैं. आज से वीकेंड की शुरुआत भी हो रही है और नए साल के पहले दिन भी छुट्टी है. ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तैयारी कर रखी है. यहां कुछ बेहतरीन वेब सीरीज की लिस्ट दी जा रही है जिसे आप न्यू ईयर की छुट्टी में घर बैठकर देख सकते हैं.

12th फेल
2/6

12th फेल
विक्रांत मैसी की इस फिल्म ने काफी तारीफें बटोरी थीं. इसमें मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

थ्री ऑफ अस
3/6

थ्री ऑफ अस
बहुत से लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में मिस कर दिया था. उन लोगों के लिए ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है. इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. इसमें जयदीप अहलावत शेफाली शाह और स्वानंद किरकरे लीड रोल में हैं.

दोनों
4/6

दोनों
राजवीर देओल, पलोमा, रोहन खुराना और आदित्य नंदा स्टारर ये फिल्म 29 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है. दोनों की कहानी की बात करें तो फिल्म में देव और मेघना की लव स्टोरी दिखाई गई है जो पहली बार अपने दोस्तों की शादी में मिलते हैं.

बर्लिन
5/6

बर्लिन
अगर आपने मनी हाइस्ट देखी है तो आपको बर्लिन की स्टोरी जरूर याद होगी. बर्लिन अब अपनी गैंग के साथ एक रात में 44 मिलियन यूरो के गहने चुराने की प्लानिंग कर रहा है. क्या बर्लिन की ये प्लानिंग सक्सेसफुल होगी, ये जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर बर्लिन देखना होगा.

खो गए हम कहां
6/6

खो गए हम कहां
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की फिल्म 'खो गए हम कहां' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. जेन Z पर बनी ये फिल्म युवाओं का अच्छा मनोरंजन कर सकती है.