scorecardresearch
मनोरंजन

Taniya Chatterjee: कौन हैं 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस? जिनको युजवेंद्र चहल ने किया क्यूट का मैसेज

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
1/6

मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक एक्ट्रेस ने चहल पर आरोप लगाए हैं. 'गंदी बात' सीरीज से मशहूर हुई एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. तानिया के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तानिया का ये भी आरोप है कि चहल की पीआर टीम ने वीडियो डिलीट करने का दबाव भी बनाया.

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
2/6

चहल को लेकर तानिया ने क्या कहा?
तानिया चटर्जी ने इंडिया फोरम्स को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने क्रिकेटर चहल को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि चहल ने खुद अप्रोच किया और एक बार नहीं, कई बार मैसेज किए. लेकिन शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पता ही नहीं था कि कौन सा क्रिकेटर है. 

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
3/6

तानिया का कहना है कि मैं काम में व्यस्त थी. बाद में प्रोफाइल चेक किया तो पता चला कि ये पॉपुलर क्रिकेटर हैं.

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
4/6

तानिया चटर्जी का आरोप है कि जब मेरा वीडियो वायरल हुआ तो चहल की पीआर टीम का मैसेज आया कि वीडियो डिलीट कर दो. मैं सोचने लगी कि क्यों? उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा न? ये तो लड़के का लड़की को कॉमप्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों? तानिया ने कहा कि अगर चहल मुझसे डायरेक्ट बात करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
5/6

कौन हैं तानिया चटर्जी?
तानिया चटर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म की एक्ट्रेस हैं. उनको 'गंदी बात' वेब सीरीज से पहचान मिली. उन्होंने अपने बोल्ड किरदार से अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बनाई है. इंस्टाग्राम पर तानिया के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Actress Taniya Chatterjee (Instagram/taniya_chatterjee)
6/6

तानिया चटर्जी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. वो कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. तानिया ने वॉचमैन, फ्लैटमेट, पिक्चर अभी बाकी है, जाल जैसी सीरीज में का काम कर चुकी हैं.