scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Zorawar: 'आवारापन 2' में शिवम पंडित को कांटे की टक्कर देने वाला कौन है जोरावर? इमरान हाशमी से भिड़कर लाइमलाइट में आए पूरन गब्बी

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
1/6

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद बनी हुई है. फिल्म में इमरान हाशमी का स्क्रीन प्रेजेंस तो फैंस का दिल जीत ही रहा है, लेकिन उनके साथ विलेन के किरदार में नजर आए पूरन गब्बी भी जबरदस्त लाइमलाइट में आ गए हैं. फिल्म में पूरन ने जोरावर का किरदार निभाया है. रिलीज से पहले शायद बहुत से दर्शक उनका नाम नहीं जानते थे, लेकिन अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके किरदार और एक्टिंग की चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि पूरन गब्बी बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के भाई हैं.

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
2/6

कौन हैं पूरन गब्बी?
पूरन गब्बी का पूरा नाम हार्दिक पूरन गब्बी है. उनका परिवार कला और साहित्य से जुड़ा रहा है. उनके पिता गोवर्धन गब्बी लेखक हैं, जबकि उनकी मां राज कौशल टीचर और एजुकेशनिस्ट हैं. उनकी बहन वामिका गब्बी फिल्म और वेब सीरीज की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं.

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
3/6

छोटे किरदारों से शुरू हुआ एक्टिंग सफर
पूरन गब्बी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बड़े और चर्चित किरदार से नहीं की थी. उन्हें शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी देखा गया था, जो 2020 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. ये भूमिकाएं छोटी थीं, लेकिन इन्हीं के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की. लगातार काम करते हुए पूरन अब आवारापन 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट तक पहुंचे हैं, जहां उन्हें इमरान हाशमी के सामने एक अहम किरदार निभाने का मौका मिला.

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
4/6

Black Warrant से मिली पहचान
पूरन को असली पहचान Netflix की क्राइम सीरीज Black Warrant से मिली. इस सीरीज में उन्होंने रंगा का किरदार निभाया था. सीरीज में जेल की दुनिया और कैदियों के साथ-साथ जेल स्टाफ की जिंदगी को दिखाया गया था. Black Warrant को विक्रमादित्य मोटवाने और सत्यांशु सिंह ने क्रिएट किया था और इसमें जहान कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस सीरीज के बाद पूरन की एक्टिंग को नोटिस किया गया.

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
5/6

एक्टिंग के साथ म्यूजिक का भी शौक
पूरन गब्बी सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं. वह म्यूजिक भी बनाते हैं और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में उनकी दिलचस्पी है. उन्होंने साल 2025 में अपना पहला सिंगल Swim रिलीज किया था. इस गाने की खास बात यह है कि इसका कनेक्शन उनके परिवार से भी है. Swim उनके पिता की लिखी एक कविता से प्रेरित था.

Puran Gabbi: Photo: instagram/@purangabbi
6/6

आवारापन 2 में जोरावर का किरदार
आवारापन 2 में पूरन गब्बी ने जोरावर का किरदार निभाया है. यह एक क्रिमिनल कैरेक्टर है, जो शिवम पंडित यानी इमरान हाशमी की कहानी में अहम भूमिका निभाता है. फिल्म में शिवम अपनी पहली मोहब्बत आलिया को खोने के दर्द से गुजर रहा है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे एक बच्ची मिलती है और वह उसे गोद लेकर उसका नाम भी आलिया रख देता है.