Vidyut Jammwal (Photo/PTI File)
Vidyut Jammwal (Photo/PTI File)
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट्स के लिए मशहूर हैं. जामवाल हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के एक ट्रेलर लॉन्च में एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक सांस रोक ली. इसके साथ ही उन्होंने 20 मिनट तक पलकें नहीं झपकाई.
विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक रोकी सांसें-
फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने करीब 15 मिनट तक अपनी सांसें रोक दी. इतना ही नहीं, उन्होंने 20 मिनट तक पलकें भी झपकाई. उनके इस कारनामे को देखकर हर कोई दंग रह गया. इस दौरान उनकी आंखों में पानी आने लगा और पैरों में हल्का कंपन भी दिखाई दिया.
कैसे किया मेडिटेशन? एक्टर ने बताया-
एक्टर जामवाल ने बताया कि उन्होंने पतंजलि योग सूत्र की एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया है. उनका कहना है कि ये तकनीक उनको जीवन में कई अहम मुकाम हासिल करने में मदद करती रही है और वो इसे युवाओं को भी सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपनी यंगर जनरेशन को एक बात बोलना चाहता हूं, रुक जाओ थोड़ा सा. मुझे नहीं पता मैंने ये कैसे हासिल किया, क्योंकि मैं स्थिर रहा.
खूब वायरल हो रहा वीडियो-
एक्टर विद्युत जामवाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स विद्युत जामवाल को असली हीरो बता रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने हैरानी भी जताई. उनका कहना है कि ऐसा कैसे संभव है?
'स्ट्रीट फाइटर' में धलसिम का किरदार-
हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में एक्टर विद्युत जामवाल गेमिंग कैरेक्टर धलसिम का किरदार निभा रहे हैं. ये कैरेक्टर योग और आध्यात्मिक साधना से जुड़ा हुआ है. ये फिल्म भारत में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इस फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, रोमन रेंस, कोडी रोड्स और कैलिना लियांग जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: