AI Generated Image
AI Generated Image
ब्रिटेन के ओलिवर मैक्कैन अपने स्टेज नेम ‘imoliver’ नाम से जाने जाते हैं. हालांकि, मैक्कैन दावा करते हैं कि उनके पास कोई म्यूजिक टैलेंट नहीं है. न वे गा सकते हैं, न कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं. इसके बावजूद, AI की मदद से वे इंडी पॉप, इलेक्ट्रो सोल से लेकर कंट्री रैप जैसी शैलियों में गाने बना रहे हैं.
रिकॉर्ड लेबल के साथ कॉन्ट्रैक्ट
पिछले महीने, मैक्कैन ने इंडिपेंडेंट रिकॉर्ड लेबल हॉलवुड मीडिया के साथ करार किया. यह कदम इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि पहली बार किसी रिकॉर्ड लेबल ने एक AI म्यूजिक क्रिएटर को साइन किया है. उनके एक ट्रैक को 3 मिलियन यानी 30 लाख से ज्यादा बार स्ट्रीम किया गया और यहीं से वह पॉपुलर हुए.
AI म्यूजिक की बढ़ती लहर
सुनो (Suno) और युडियो (Udio) जैसे एआई सॉन्ग जनरेटर ने संगीत की दुनिया में एक नई लहर ला दी है. हाल ही में. एआई से बने काल्पनिक बैंड Velvet Sundown के गानों ने इंटरनेट पर धूम मचाई थी.
विवाद और कॉपीराइट की लड़ाई
कलाकारों में बंटा नजरिया
एआई क्रिएटर्स की मेहनत
हालांकि, ज्यादातर एआई म्यूजिक क्रिएटर्स मानते हैं कि एआई के गाने रिपीटिटिव और कॉमन हो सकते हैं. बहुत से क्रिएटर्स खुद अपने लिरिक्स लिखना पसंद करते हैं. अमेरिकी कलाकार लुकास रैम्स का कहना है कि एआई लिरिक्स अक्सर कॉमन होते हैं, लेकिन यह लिखने की प्रोसे शुरू करने में मददगार हैं.
-------------End------------------