scorecardresearch

आदित्य सील और अनुष्का की शादी में आलिया भट्ट ने जम कर लगाए ठुमके, वायरल हो गया Video

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन है. इसी बीच अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने 21 नंवबर को सात फेरे लिए. इस मौके पर आलिया भट्ट ने डांस किया और अब उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट
हाइलाइट्स
  • Alia Bhatt ने अनुष्का रंजन और आदित्य सील के संगीत पर किया डांस

  • खूब वायरल हो रहा वीडियो

पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है रणबीर कपूर और आलिया की शादी. लेकिन अभी आलिया के चर्चा में आने की एक और वजह मिल गई है.  मौका था अनुष्का रंजन और आदित्य सील के संगीत सेरेमनी का. इस मौके पर कई बड़े स्टार आए, आलिया भी उनमें से एक थी. 

अनुष्का रंजन और आदित्य सील के संगीत पर आलिया ने किया डांस

अनुष्का रंजन और आदित्य सील के संगीत सेरेमनी पर आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो साथिया फिल्म के गाने ‘छलका छलका रे’ गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. आलिया के साथ इस वीडियो में  3 और लड़कियों डांस करती नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया करने वाली हैं रणबीर से शादी 

आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस की वजह से जानी जाती हैं. आलिया अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, और वो बड़ी तेजी से वायरल भी हो जाते हैं. फिल्हाल आलिया और रणबीर अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं. दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है.