scorecardresearch

YRF स्पाई यूनिवर्स की 'Alpha' ने एडवांस बुकिंग में पकड़ी रफ्तार, पहले दिन की कमाई को लेकर ट्रेडर्स ने जताया यह बड़ा अनुमान

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग ने अच्छी शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 7 से 8 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है, जबकि मेकर्स की 10 करोड़ क्लब पर भी नजर बनी हुई है.

अल्फा एडवांस बुकिंग अल्फा एडवांस बुकिंग

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है. कमाल की बात है कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित एक्शन थ्रिलर फिल्म होने जा रही है, इसलिए इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर इंडस्ट्री की भी नजर बनी हुई है. यह फिल्म बॉलीवुड में महिलाओं का एक्शन में लीड रोल निभाने को लेकर भविष्य तय कर सकती है. 

पहले दिन की एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन के लिए लगभग 10,293 हिंदी (2D) शोज में करीब 41.05 लाख रुपए की एडवांस टिकट बिक्री दर्ज की है. वहीं, ब्लॉक सीट्स को शामिल करने के बाद पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगभग 1.52 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. रिलीज से पहले यह आंकड़ा फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा माना जा रहा है.

किन राज्यों से मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स?
फिल्म अल्फा को सबसे ज्यादा रिस्पोंस महाराष्ट्र में मिलता नजर आ रहा है. एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे नजर आ रहा है. यहां ब्लॉक सीट्स सहित करीब 34.76 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है. इसके बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 34.35 लाख रुपए की टिकट बिक्री हुई है. वहीं गुजरात से करीब 10.66 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग सामने आई है. इससे साफ है कि शुरुआती समय में बड़े शहरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग कर सकती है. हालांकि अंतिम आंकड़ा स्पॉट बुकिंग और रिलीज के बाद मिलने वाले दर्शकों के रिव्यू पर भी निर्भर करेगा. अगर फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो पहले दिन की कमाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है. वहीं सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग यानी 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू पाएगी.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

YRF स्पाई यूनिवर्स के लिए क्यों अहम है 'अल्फा'?
अल्फा सिर्फ एक नई जॉनर की फिल्म नहीं, बल्कि यशराज स्पाई यूनिवर्स के लिए भी अहम पड़ाव साबित हो सकती है. इससे पहले इस यूनिवर्स में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी सफल फिल्में देखने को मिली थी. इन फिल्मों में पुरुष कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे, जबकि अल्फा पहली बार महिला लीड के साथ इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है. ऐसे में फिल्म का प्रदर्शन आने वाले प्रोजेक्ट्स की दिशा भी तय कर सकता है.

इस वीकेंड मुकाबला रहेगा आसान
रिलीज के समय अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिंदी फिल्म से सीधी टक्कर नहीं मिलेगी. इसके सामने केवल बच्चों की एनिमेटेड फिल्म माइनर्स एंड मॉन्स्टर रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म के पास शुरुआती वीकेंड में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका रहेगा. हालांकि अभी सबकी नजर पहले दिन के कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.
 

ये भी पढ़ें