Alpha Teaser
Alpha Teaser
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म Alpha का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को शिव रावल ने डायरेक्ट किया है. टीजर में महिला स्पाई की स्टोरी दिखाई है, जो एक सीक्रेट एजेंसी के लिए काम करती है. फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है.
18वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा
टीजर की शुरुआत एक इमोशनल सीन से होती है, जहां बॉबी देओल और आलिया भट्ट को बाप-बेटी का रिश्ता दिखाया गया है. लेकिन कहानी तब बदल जाती है जब 18वें जन्मदिन पर आलिया को एक डिनर पार्टी की उम्मीद होती है, लेकिन इसके बजाय उसे एक खतरनाक मिशन का तोहफा मिलता है. बॉबी उसे एक कमरे की चाबी देकर उसका पहला टास्क सौंपते हैं.
बचपन से शुरू हुई स्पाई ट्रेनिंग
टीजर में आगे दिखाया गया है कि आलिया भट्ट का किरदार बचपन से ही इस सीक्रेट प्रोग्राम का हिस्सा रहा है. उसे एक खास मिशन के लिए तैयार किया गया है, जहां नई पीढ़ी के सोल्जर्स तैयार किए जाते हैं. एक सीन में बॉबी देओल उसके हाथ पर टैटू बनाते नजर आते हैं, जो इस सीक्रेट एजेंसी की पहचान का प्रतीक है.
एक्शन मोड में दिखीं आलिया भट्ट
टीजर के दूसरे हिस्से में आलिया भट्ट पूरी तरह एक्शन अवतार में नजर आती हैं. वह दुश्मनों से लड़ती और मिशन पूरा करती दिखती हैं. वहीं शरवरी और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. फिल्म का टोन काफी इंटेंस और थ्रिल से भरपूर रखा गया है.
YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला चैप्टर
Alpha यशराज के बड़े स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai, War, Pathaan, Tiger 3 और आने वाली War 2 जैसी फिल्में शामिल हैं. आलिया ने हाल ही में कहा था कि यह उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण जॉनर है, क्योंकि भारत में फीमेल-लीड एक्शन फिल्मों को अभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें