Parineeti and Raghav Chadha
Parineeti and Raghav Chadha
जब से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें मीडिया में आई हैं तब से दोनों को साथ में कई बार देखा गया. हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो परिणीति को रिसीव करने आए थे. परिणीति और राघव को पहली बार इस महीने की शुरुआत में मुंबई में एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था और तब से ऐसी अफवाहें हैं कि वे शादी करने जा रहे हैं. परिणीति और राघव दोनों अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन उन्हें पापराज़ी द्वारा कई बार साथ देखा गया है.
जब वे हवाईअड्डे से बाहर निकले, तो परिणीति और राघव ने किसी से बात नहीं की दोनों के पास काफी सिक्योरिटी थी. परिणीति ने जींस के ऊपर एक लंबी काली जैकेट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी. वहीं राघव, जो संसद के सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक हैं ने हल्के नीले रंग की शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहन रखी थी. दोनों साथ में एक ही कार में वहां से निकल गए.
संजीव अरोड़ा ने दी बधाई
इस बात को हवा तब और मिल गई जब आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने उन दोनों को बधाई दी और ट्वीट किया, "मैं राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं. उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले. मेरी शुभकामनाएं! !!" संजीव ने अपने ट्वीट के साथ राघव और परिणीति की दो तस्वीरें भी जोड़ीं जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही सगाई या शादी करने जा रहे हैं.
वहीं इससे पहले परिणीति को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था. फैंस ऐसा मान रहे हैं कि परिणीति अपना वेडिंग आउटफिट मनीष से डिजाइन करवा रही हैं. मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर में अभिनेता कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के लिए आउटफिट डिजाइन किए थे.
एक साथ की है पढ़ाई
खबरों की मानें तो परिणीति और राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ते थे और काफी समय से दोस्त हैं. परिणीति और राघव एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति बहुत जल्द 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी. इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, यह फिल्म दो लोकप्रिय पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकिला के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां परिणीति अमरजोत की भूमिका निभाएंगी, वहीं दिलजीत को चमकीला के रूप में देखा जाएगा. अमर सिंह चमकिला, उनकी पत्नी अमरजोत कौर और उनके संगीत बैंड के सदस्यों की 8 मार्च, 1988 को हत्या कर दी गई थी. वहीं राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सदस्य हैं.