scorecardresearch

वीकेंड पर घर बैठे हंसी का डबल डोज, OTT पर आ रही आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो', जानिए कब और कहां देखें

Pati Patni Aur Woh Do Gets OTT: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

Advertisement
Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do
हाइलाइट्स
  • कॉमेडी के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट का तड़का

  • जानिए कब और कहां देखें

ओटीटी लवर्स के लिए यह वीकेंड काफी मजेदार रहने वाला है. अगर आप कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं तो आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' अब घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. थिएटर में रिलीज के करीब दो महीने बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 'पति पत्नी और वो दो' 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी. पोस्ट के साथ लिखा गया, 'प्रजापति पांडे जल्द आ रहे हैं... 'पति पत्नी और वो दो' 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखें.' ऐसे में जो दर्शक किसी वजह से सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे, वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे.

कॉमेडी के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट का तड़का
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी चार किरदारों के बीच होने वाली मजेदार गलतफहमियों और उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है. यही वजह है कि इसे एक हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया है.

 

 

फिल्म अफेयर नहीं, गलतफहमियों की कहानी है
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान खुराना ने साफ किया था कि यह फिल्म किसी भी तरह से बेवफाई या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा नहीं देती. उन्होंने कहा था कि उनका किरदार प्रजापति पांडे पूरी तरह "ग्रीन फ्लैग" है और उसका नैतिक पक्ष बिल्कुल साफ है. आयुष्मान के मुताबिक, फिल्म सिर्फ चार लोगों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद परिस्थितियों और गलतफहमियों पर आधारित 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' है, इसलिए इसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है.

बॉक्स ऑफिस पर भी रही ठीक-ठाक कमाई
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 67.96 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें भारत से 60.11 करोड़ रुपए और विदेशी बाजारों से 7.85 करोड़ रुपए की कमाई शामिल रही.

2019 की हिट फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर
'पति पत्नी और वो दो' के जरिए निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया है. इससे पहले 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. अगर आप इस वीकेंड हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ फैमिली टाइम बिताना चाहते हैं, तो 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.