scorecardresearch

अब आयुष्मान खुराना को आया धमकी भरा ऑडियो मैसेज, करोड़ों रुपए मांगे, भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि धमकी भरा मैसेज किसने भेजा और इसके पीछे कौन लोग हैं. जांच एजेंसियां ऐसे लोगों या गिरोह की पहचान करने में जुटी हैं, जो फिल्मी सितारों को धमकी देकर उनसे पैसे मांग रहे हैं.

Advertisement
Ayushmann Khurrana Ayushmann Khurrana
हाइलाइट्स
  • आयुष्मान खुराना को धमकी भरा कॉल

  • भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया

आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में एक शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ऑडियो भेजने वाला शख्स वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या किसी को डराने के लिए उसकी पहचान का इस्तेमाल कर रहा है.

ऑडियो में खुद को लॉरेंस गैंग का बताया
सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है. इसमें एक शख्स ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपए की मांग की. पुलिस अब इस ऑडियो की जांच कर रही है. ऑडियो में शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, उसका मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद उस नाम के आरोपी की आवाज से किया जा रहा है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि धमकी देने वाला वास्तव में गैंग का सदस्य है या उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है.

पुलिस कर रही ऑडियो की जांच
पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि धमकी भरा मैसेज किसने भेजा और इसके पीछे कौन लोग हैं. जांच एजेंसियां ऐसे लोगों या गिरोह की पहचान करने में जुटी हैं, जो फिल्मी सितारों को धमकी देकर उनसे पैसे मांग रहे हैं और डर का माहौल बना रहे हैं. फिलहाल ऑडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि होना बाकी है.

तुषार कपूर को भी मिला था धमकी भरा ऑडियो
कुछ दिन पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की खबर सामने आई थी. इस ऑडियो में संदेश भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था. हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने इस ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई थी.

टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना भी सामने आई थी. इसके बाद फिल्मी सितारों को धमकी मिलने और उनकी रेकी किए जाने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है. पुलिस अब इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए धमकी भरे संदेश भेजने वालों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल आयुष्मान खुराना को मिले ऑडियो की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: