scorecardresearch

भोजपुरी फिल्मों की इन 5 हीरोइनों का भोजपुरी से नहीं है नाता, फिर भी लाखों में है फैन फॉलोइंग

भोजपुरी फिल्म उद्योग में कई पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनका भोजपुरी से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है. ये हीरोइनें भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं. लेकिन उनका पालन-पोषण यूपी-बिहार में नहीं हुआ है. उनका बचपन से भोजपुरी से कोई मतलब नहीं रहा है. लेकिन आज वो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर हीरोइन हैं. इसमें मोनालिसा, रानी चटर्जी, नम्रता मल्ला, पाखी हेगड़े जैसे नाम शामिल हैं.

Monalisa and Pakhi Hegde (Photo/Instagram) Monalisa and Pakhi Hegde (Photo/Instagram)

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस का क्रेज अलग लेवल पर होता है. मनोज तिवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है. इसी तरह से भोजपुरी की एक्ट्रेस रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह और काजल राघवानी भी फेमस हैं. हीरोइनों की बात करें तो भोजपुरी में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे स्टार एक्टर के साथ पर्दे पर जलवा दिखाया है, लेकिन उनका भोजपुरी भाषा से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. चलिए आपको 5 ऐसी ही भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम बताते हैं, जिनका भोजपुरी से कोई नाता नहीं है. लेकिन भोजपुरी में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है.

मोनालिसा-
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शामिल है. लेकिन मोनालिसा का भोजपुरी  भाषा से दूर-दूर तक कुछ भी लेना-देना नहीं था. मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. उनका जन्म कोलकाता शहर में हुआ था. उनकी पढ़ाई-लिखाई भी कोलकाता में हुई है. मोनालिसा ने अब तक 125 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.

Monalisa (Photo/Instagram)
Monalisa (Photo/Instagram)

रानी चटर्जी-
रानी चटर्जी का जन्म मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम सबीहा शेख है. वो 3 नवंबर 1989 पैदा हुई थी. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में कई हिट मूवी दी है. उनकी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' सुपरहिट रही. शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश की. लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिली. लेकिन रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की सबसे कामयाब एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.

Rani Chatterjee (Photo/Instagram)
Rani Chatterjee (Photo/Instagram)

पाखी हेगड़-
पाखी हेगड़े भोजपुरी की एक मशहूर अदाकारा हैं. उनका जन्म मुंबई में हुआ था. उन्होंने मराठी और तुलुगु फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि उनको भोजपुरी जैसी सफलता कहीं नहीं मिली. उन्होंने भैया हमार दयावान, परमवीर परसुराम, प्यार मोहब्बत जिंदाबाद और देवर भाभी जैसी फिल्मों में काम किया है.

Pakhi Hegde (Photo/Instagram)
Pakhi Hegde (Photo/Instagram)

शुभी शर्मा-
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा का भोजपुरी से कोई लेना-देना नहीं था. वो राजस्थान की रहने वाली हैं. लेकिन कभी भी भाषा की वजह से उनके करियर में कोई दिक्कत नहीं हुई. वो लगातार भोजपुरी फिल्मों में नजर आती रही हैं. एक समय ऐसा भी आया, जब शुभी ने पढ़ाई के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी. उन्होंने भोजपुरी की कट्टा तनल दुपट्टा पर, दुल्हन चाही पाकिस्तान से, मुकद्दर, बॉर्डर और बाजीगर जैसी फिल्मों में काम किया है.

Shubhi Sharma (Photo/Instagram)
Shubhi Sharma (Photo/Instagram)

नम्रता मल्ला-
भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली नम्रता मल्ला महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली हैं. हालांकि उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुई है. वो भोजपुरी बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने लाल घाघरा और दो घूंट गानों में काम किया है.

Namrita Malla (Photo/Instagram)
Namrita Malla (Photo/Instagram)

ये भी पढ़ें: