scorecardresearch

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: विद्या या माधुरी... कौन है असली मंजुलिका? इस बार किसके पीछे हैं Kartik, भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में है कितना दम?

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: भूल भूलैया 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) एक बार फिर से रूह बाबा के अवतार में दिखाई देंगे. विद्या बालन (Vidya Balan) की भूल भुलैया में दोबारा एंट्री होगी. फिल्म देखने जाने से पहले इस मूवी के बारे में ये बातें जान लीजिए.

Advertisement
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: अभी एक्शन से भरा सिंघम रिटर्न (Singham Return) के ट्रेलर को 24 घंटे ही हुए थे. इतने में एक और मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बुधवार को भूल भुलैया 3 की ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) फिर से रूह बाबा में दिखाई दे रहे हैं. 

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन (Vidya Balan) भी हैं. ट्रेलर में माधुरी दीक्षित (Mudhuri Dixit) भी दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि इस बार कार्तिक आर्यन को एक नहीं दो-दो मंजुलिका का सामना करना पड़ेगा.

ये मूवी भूल भुलैया फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. भूल भुलैया मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी. भूल भुलैया में अक्षय कुमार और विद्या बालन थीं. भूल भुलैया बॉलीवुड की सबसे अच्छी हॉरर-कॉमेडी मूवी में से एक है.

सम्बंधित ख़बरें

भूल भुलैया को कल्ट मूवी माना जाता है. 15 साल बाद अनीस बाजमी ने 2022 में कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 बनाई. अब भूल भुलैया 3 आने जा रही है. भूल भुलैया में विद्या बालन की री-एंट्री हुई है. आइए मूवी के ट्रेलर के बारे में कुछ फैक्ट्स बताते हैं.

कैसा है ट्रेलर?
भूल भुलैया 3 का ट्रेलर 3.50 मिनट का है. ट्रेलर की शुरूआत 'रक्त घाट के इतिहास का वो काला सच, जहां सिंहासन के लालच में सदियां बीत गईं और इस सिंहासन में झुलस रहा अतीत आज भी जिंदा है' डायलॉग से होती है. इसके बाद मंजुलिका की एंट्री होती है. फिल्म हॉरर से लेकर कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और मजेदार डायलॉग्स से भरी हुई है.  

एक नहीं दो मंजुलिका
2022 में ‘भूल भुलैया 2’ से कार्तिक आर्यन को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब वो एक बार फिर से फैंस के सामने रूह बाबा बनकर आ रहे हैं. वहीं इस बार फिल्म में एक नहीं दो-दो मंजुलिका नजर आ रही हैं. भूल भुलैया में विद्या बालन पहले भी मंजुलिका के रोल में नजर आ चुकी हैं. इस बार माधुरी दीक्षित भी इस तरह के रोल में दिखाई देंगी. 
 
भूल भुलैया थी सुपरहिट
भूल भुलैया साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार , शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल नजर आई थी. इस मूवी को लोगों ने खूब पसंद भी किया थी. साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव नजर आए थे.  

अब 'भूल भुलैया 3' रिलीज होने जा रही है. इस मूवी में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर और राजेश शर्मा के साथ विजय राज भी कॉमेडी के तड़के का जायका बढ़ा रहे हैं. भूल भुलैया 3 एक बार फिर से लोगों को हंसाने और डराने की कोशिश करेगी. इसमें भूल भुलैया 3 कितनी सफल होगी, ये 1 नवंबर को पता चलेगा.