scorecardresearch

Bigg Boss 20 Uditi Singh Karan Wahi: उदिति सिंह का होगा एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही से आमना-सामना? एक्ट्रेस बोलीं- अगर आया तो मैं जैसे...

मॉडल-एक्ट्रेस उदिति सिंह इस समय 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो के दौरान उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण वाही के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके ब्रेकअप को 3-4 साल हो चुके हैं और वे पूरी तरह मूव ऑन कर चुकी हैं. हालांकि फिर भी अगर वह आते हैं तो... जानें क्या होगा उदिति सिंह का रिएक्शन.

Advertisement
करण के बिग बॉस में एट्री को लेकर उदिति सिंह का वयान करण के बिग बॉस में एट्री को लेकर उदिति सिंह का वयान

बिग बॉस टीवी का ऐसा शो बन चुका है, जो घर-घर में अपनी जगह बना चुका है. शो में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो दर्शकों का ध्यान खींच लेता है. इस बार उदिति सिंह के पुराने रिश्ते को लेकर किए गए खुलासे चर्चा में हैं. उदिति कभी टीवी एक्टर करण वाही के साथ रिलेशनशिप में थीं और अब 'बिग बॉस 20' का हिस्सा हैं. शो में जब करण के आने और उनके रिएक्शन को लेकर सवाल हुआ तो उदिति ने अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की. वहीं करण वाही ने भी बिग बॉस में जाने को लेकर अपनी बात रखी है.

माही के सवाल पर उदिति ने दिया जवाब
दरअसल, शो में कुछ कंटेस्टेंट एक जगह बैठे हुए थे. इसी दौरान माही विज ने उदिति से कहा कि उन्हें लगा था कि दोनों साथ में आ रहे हैं. इस पर उदिति ने पहली बार शो में अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उदिति ने कहा कि अगर करण भी साथ आ जाते तो उनके लिए वह किसी दूसरे कंटेस्टेंट की तरह ही होते. उनके मुताबिक, घर में ऐसे भी कई लोग हैं, जिनसे वह बात नहीं करतीं.

उदिति ने बताया कि करण के साथ उनका रिश्ता काफी पहले खत्म हो चुका है और वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. उनके मुताबिक, उनका रिश्ता करीब 2019 के आसपास शुरू हुआ था और बाद में खत्म हो गया. रिपोर्ट्स में दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चलने की बात कही गई है. उदिति ने यह भी कहा कि अगर वह इतने सारे लोगों को टॉलरेट कर सकती हैं तो करण को भी कर लेंगी. अगर करण शो में आते हैं तो वह उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही ट्रीट करेंगी.

ब्रेकअप के बाद खूब रोई थीं उदिति
उदिति ने अपने ब्रेकअप के दौर को याद करते हुए बताया कि उस समय वह काफी रोती थीं. एक वक्त ऐसा भी था जब करण के सामने आने को लेकर उन्हें डर लगता था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ गईं. अब उनका कहना है कि अगर करण सामने भी आ जाएं तो वह ठीक रहेंगी.

करण वाही ने भी बिग बॉस पर रखी बात
दूसरी तरफ करण वाही ने भी बिग बॉस में जाने को लेकर अपनी बात रखी है. अविनाश मिश्रा ने अपने एक ब्लॉग में उनसे शो में जाने को लेकर सवाल किया. इस दौरान अविनाश ने करण को बताया कि इस बार बिग बॉस में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें वह जानते हैं. इसी बातचीत में उन्होंने तुरंत कनिका मान का नाम लिया. हालांकि करण ने फिलहाल बिग बॉस में जाने को लेकर कोई पक्का फैसला नहीं बताया है. उन्होंने कहा कि अभी वह 'खतरों के खिलाड़ी' पर ध्यान देना चाहते हैं. अगर वह 'खतरों के खिलाड़ी' के फिनाले तक पहुंचते हैं, तो उसके बाद वह तय करेंगे कि उन्हें बिग बॉस में जाना है या नहीं. यानी करण ने शो में जाने या न जाने को लेकर फिलहाल कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है.

क्या होगा दोनों का आमना-सामना?
अगर आगे चलकर बिग बॉस में करण और उदिति का आमना-सामना होता भी है, तो दोनों ने अपनी-अपनी बात पहले ही साफ कर दी है. उदिति के मुताबिक, वह करण को भी बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह ही ट्रीट करेंगी. वहीं करण ने अभी शो में आने को लेकर कोई पक्का फैसला नहीं बताया है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या करण वाही बिग बॉस 20 में एंट्री लेते हैं या नहीं.

 

ये भी पढ़ें