scorecardresearch

Bollywood Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा से शिल्पा शेट्टी तक, बी-टाउन हसीनाओं के करवा चौथ लुक से जीता दिल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया. प्रियंका चोपड़ा ने लाल सूट में निक जोनस और बेटी मालती संग फोटो शेयर की. वहीं अनिल कपूर के घर हुए सेलिब्रेशन एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं, जबकि हिना खान ने अपनी स्पेशल मेहंदी की झलक दिखाई.

Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस का करवा चौथ 2026 लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस का करवा चौथ 2026 लुक

करवाचौथ पर सजने-संवरने और अपने लुक से चार चांद लगाने में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां पीछे नहीं रहीं. किसी ने लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में देसी अंदाज दिखाया, तो किसी ने साड़ी और खूबसूरत जूलरी से सबका ध्यान खींच लिया. वहीं, किसी ने परिवार के साथ त्योहार के खास पल साझा किए, तो किसी ने हाथों-पैरों की मेहंदी फ्लॉन्ट की. सोशल मीडिया पर सितारों की ये तस्वीरें खूब चर्चा में हैं.

प्रियंका चोपड़ा का लाल आउटफिट और देसी स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ पर लाल रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता सेट पहना. स्लीवलेस कुर्ती के साथ गोल्डन कढ़ाई और सुनहरे काम वाला दुपट्टा उनके लुक को खास बना रहा था, जिसकी तारीफ करने से फैंस भी पीछे नहीं रहें. उन्होंने अपने आउटफिट के साथ कुंदन जूलरी, झुमके और स्टेटमेंट वॉच पहनी. माथे पर लाल बिंदी, सिंदूर और रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया. उन्होंने खास मौके पर पति और बेटी के साथ क्यूट फोटे भी शेयर किया. 

प्रियंका ने इस बार अपनी मेहंदी भी खुद लगाई. इसमें उन्होंने पति निक जोनस के नाम के शुरुआती अक्षर 'NJ' और बेटी मालती मैरी के अक्षर 'MM' शामिल किए. उन्होंने मेहंदी की तस्वीर शेयर करते हुए करवाचौथ मनाने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

शिल्पा शेट्टी और रिद्धिमा कपूर का ट्रेडिशनल लुक
मुंबई में अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर करवाचौथ का जश्न भी सितारों से सजा नजर आया. इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ओम्ब्रे पिंक और रेड रंग की साड़ी के साथ हरे ब्लाउज में पहुंचीं. उनका पारंपरिक लुक त्योहार के माहौल के साथ खूब जंच रहा था. 

वहीं, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी गुलाबी लहंगे में नजर आईं. दोनों अभिनेत्रियां अनिल कपूर के घर आयोजित करवाचौथ सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. इस आयोजन में कई अन्य सितारे भी शामिल हुए थे. 


हिना खान ने दिखाई हाथों-पैरों की मेहंदी
टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी करवाचौथ के मौके पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने हाथों के साथ पैरों पर लगे मेहंदी के डिजाइन भी दिखाए. उनके हाथों और पैरों पर बने पैटर्न त्योहार के रंग में रंगे नजर आए. हिना ने तस्वीरों के साथ 'Happy Karwa Chauth' लिखकर शुभकामनाएं दीं. उनके इस पोस्ट में फैंस को करवाचौथ की तैयारी और मेहंदी के प्रति उनका उत्साह देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें