scorecardresearch

बप्पा के स्वागत में सजा बॉलीवुड, रितेश-जेनेलिया से अनन्या पांडे तक ने शेयर की गणेश चतुर्थी की झलकियां

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए. अनन्या पांडे, रितेश-जेनेलिया, काजोल, महिमा मकवाना, दिशा परमार और सुनीता आहूजा ने परिवार संग गणपति की पूजा की और सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं.

Advertisement
 bollywood ganesh chaturthi bollywood ganesh chaturthi

देशभर में आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी बप्पा के स्वागत में जुटे नजर आए. कई सेलेब्स ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. सितारों ने सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को भी इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं.

अनन्या पांडे ने परिवार संग की पूजा
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आईं. अनन्या इस दौरान सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)



रितेश-जेनेलिया ने बच्चों संग किया बप्पा का स्वागत
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने भी हर साल की तरह इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया. दोनों ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में रितेश और जेनेलिया अपने बच्चों और परिवार के साथ पूजा करते नजर आए. दोनों का पूरा परिवार गणपति की भक्ति में डूबा दिखा.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)



काजोल ने बप्पा के साथ ली सेल्फी
एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया. गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बप्पा की मूर्ति के साथ सेल्फी लेती नजर आईं. उनकी इस तस्वीर ने भी फैंस का ध्यान खींचा.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


महिमा मकवाना और दिशा परमार ने दिखाईं झलकियां
एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई. उन्होंने सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह साड़ी पहने हाथ जोड़कर बप्पा के सामने खड़ी नजर आईं. वहीं दिशा परमार और राहुल वैद्य ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया. दिशा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की.

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahima Makwana (@mahima_makwana)