scorecardresearch

प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं कटा दीपिका पादुकोण का रोल, एटली की फिल्म 'राका' में 100 दिनों तक करेंगी शूट

बताया जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए करीब 100 दिनों का समय दिया है. फिल्म में Allu Arjun डबल रोल में नजर आएंगे. Atlee इससे पहले दीपिका के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में काम कर चुके हैं, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे. 

Deepika Padukone Deepika Padukone

हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सुर्खियों में हैं. खबरें आई थीं कि डायरेक्टर एटली की फिल्म 'राका' में उनका रोल कम कर दिया गया है. हालांकि अब फिल्म की टीम ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

टीम ने कहा- स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इंडिया टुडे से बातचीत में साफ किया है कि स्क्रिप्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है और शूटिंग तय शेड्यूल पर ही चल रही है. टीम का कहना है, 'सब कुछ पहले जैसा ही है, किसी भी किरदार में कटौती नहीं की गई है.'

एक्शन अवतार में नजर आएंगी दीपिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं. उनका किरदार कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. मेकर्स पहले ही उनके रोल को एक वॉरियर के रूप में बता चुके हैं, जो एक पैरेलल यूनिवर्स में सेट है. इससे दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

100 दिनों का शूटिंग शेड्यूल
बताया जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए करीब 100 दिनों का समय दिया है. फिल्म में Allu Arjun डबल रोल में नजर आएंगे. Atlee इससे पहले दीपिका के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में काम कर चुके हैं, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे. 

फिल्म का म्यूजिक भी चर्चा में है. युवा म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर इस प्रोजेक्ट के लिए इंटरनेशनल सिंगर्स और लिरिसिस्ट्स को शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं.

दीपिका ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
रविवार को दीपिका और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी. तस्वीर में उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा था.

2018 में हुई थी शादी
दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली में शादी की थी. सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था. लंबे समय तक उसे मीडिया से दूर रखने के बाद दिवाली 2025 पर उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा की थी.