scorecardresearch

बॉक्स ऑफिस पर आंधी बनकर आई धुरंधर 2, 1600 करोड़ कलेक्शन कर बनी अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जहां इसने 394 करोड़ की कमाई की है.

Dhurandhar Dhurandhar
हाइलाइट्स
  • पहले हफ्ते ही कमाए 690 करोड़

  • भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041 करोड़

फिल्म Dhurandhar The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है. Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन हफ्तों में ही वो कर दिखाया, जो अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं कर पाई थी. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में 1622 करोड़ की कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

पहले हफ्ते ही कमाए 690 करोड़ 
फिल्म की शुरुआत से ही इसका प्रदर्शन धमाकेदार रहा. पहले हफ्ते (8 दिनों) में ही फिल्म ने 690 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और 271 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जो दर्शाता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अब भी बना हुआ है.

तीसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 80 करोड़ 
तीसरे वीकेंड की बात करें तो शुक्रवार (Day 16) को 23 करोड़, शनिवार (Day 17) को 27 करोड़ और रविवार (Day 18) को 30 करोड़ की कमाई हुई. इस तरह तीसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 80 करोड़ रहा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने लंबे समय तक इस तरह की स्थिर कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होता, लेकिन  Dhurandhar  ने यह कर दिखाया है.

भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041 करोड़
भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है, जहां इसने 394 करोड़ की कमाई की है. खास बात यह है कि यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने नॉर्थ अमेरिका में $25 मिलियन और जर्मनी में €1 मिलियन का आंकड़ा पार किया है. यह फिल्म आने वाले समय में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. जिस तरह से फिल्म की कमाई तीसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है, उससे साफ है कि यह अभी और लंबा सफर तय करेगी.

फिल्म की कहानी क्या है?
धुरंधर: द रिवेंज' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इंडियन एजेंट हमजा लियारी के गैंग नेटवर्क में घुसकर मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में अंडरवर्ल्ड, अपराध और रणनीति का मिश्रण दिखाया गया है. इसकी कहानी एक ऐसे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुख्य किरदार धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में अपनी जगह बनाता है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी.