scorecardresearch

टीवी की 'इशी मां' बनने जा रही हैं मां, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी.

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं और परिवार के साथ इस खास समय को एंजॉय कर रही हैं. कपल इस नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड है.

घर पर फैमिली के साथ बिता रहीं समय
सूत्रों के अनुसार, दिव्यांका इस समय घर पर आराम कर रही हैं और पति विवेक दहिया तथा परिवार के साथ समय बिता रही हैं. दोनों इस फेज को प्राइवेट रखना चाहते हैं. लेकिन फैंस इस खबर के सामने आने के बाद कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं. जल्द दिव्यांका के लिए बेबी शावर होस्ट किया जाएगा. ये फंक्शन इंटीमेट होगा. जहां सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे.

सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की बात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई.

2016 में रचाई थी शादी
कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने जुलाई 2016 में शादी कर ली थी. उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

'इशी मां' के नाम से भी जानते हैं फैंस
दिव्यांका को उनके फैंस 'इशी मां' के नाम से भी जानते हैं और अब असल जिंदगी में भी उनके मां बनने की खबर फैंस के लिए बेहद खास है. करीबी सूत्रों का कहना है कि दिव्यांका और विवेक इस नई जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शादी के 10 साल बाद मां-बाप बनने को लेकर बेहद खुश हैं. हालांकि, दिव्यांका या फिर विवेक ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.