scorecardresearch

Drishyam 3 Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 3' का तूफान, 6 दिनों की एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ पार, जानें कब आ रही फिल्म

कल 'दृश्यम 3' रिलीज होने जा रहा है और आज फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 6 दिनों की एडवांस बुकिंग में कुल 48.98 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. पांचवें दिन के लिए ही अकेले फिल्म ने 73.18 लाख रुपए की बुकिंग की है, जिसमें गुजरात का कलेक्शन सबसे ज्यादा है.

Advertisement
Drishyam 3 Advance Booking Drishyam 3 Advance Booking

Drishyam 3: The Conclusion दृश्यम के हर सीक्वल के साथ लोगों का क्रेज फिल्म को लेकर बढ़ता जा रहा है. अब दृश्यम की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी लगातार सामने आने लगे हैं. ऐसा लगता है कि फिल्म अपने पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की ऑनलाइन खुलते ही बिक्री शुरू हो गई थी. फिल्म की पांचवें दिन यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर की एडवांस बुकिंग के लिए भी टिकटों की बिक्री अभी से जारी है. 1 अक्टूबर 2026 को 6 शो के लिए शाम के अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने कुल 48.98 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है. इसमें ब्लॉक सीट्स को हटाने के बाद यह रकम 38.39 करोड़ रुपए है.

पांचवें दिन कितनी टिकटें बिकीं?
केवल मंगलवार, 6 अक्टूबर यानी पांचवें दिन के लिए फिल्म ने अब तक 73.18 लाख रुपए की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है. ब्लॉक सीट्स को अलग करने के बाद यह आंकड़ा 61.36 लाख रुपए है. इस दौरान 48,236 टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि ब्लॉक सीट्स हटाने पर 38,611 टिकटों की बिक्री हुई है. फिल्म के लिए कुल 1,503 शो उपलब्ध हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी 13 फीसदी दर्ज की गई है. ब्लॉक सीट्स को हटाने पर ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 30 शो ऐसे हैं, जो पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुके हैं. ये आंकड़े 333 सिनेमाघरों और 238 शहरों में मौजूद 1,503 शो पर आधारित हैं. 

गुजरात में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
राज्यों की बात करें तो पांचवें दिन तक के लिए गुजरात सबसे आगे है. यहां फिल्म ने 16.10 लाख रुपए की ग्रॉस एडवांस बुकिंग की है, जो कुल ग्रॉस का 22 फीसदी है. ब्लॉक सीट्स के बिना यह रकम 15.16 लाख रुपए है. गुजरात में 287 शो हैं और ऑक्यूपेंसी 12 फीसदी दर्ज की गई है. यहां 20 शो सोल्ड आउट हो चुके हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर है, जहां 11.30 लाख रुपए की ग्रॉस बुकिंग हुई है. 

दृश्यम 3 में कौन-कौन से स्टार आएंगे नजर
फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर और प्रकाश राज वकील इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी फिल्म का हिस्सा हैं और अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
 

ये भी पढ़ें