scorecardresearch

Ek Din Movie Trailer: हिंदी सिनेमा में साई पल्लवी की धमाकेदार एंट्री, जुनैद खान के साथ 'एक दिन' के ट्रेलर में दिखी दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म काफी इंटेंस लव स्टोरी के इर्दगिर्द घूमती नजर आ रही है.

Junaid Khan and Sai Pallavi in Ek Din trailer Junaid Khan and Sai Pallavi in Ek Din trailer
हाइलाइट्स
  • हिंदी सिनेमा में साई पल्लवी करने जा रही एंट्री

  • केमिस्ट्री लोगों को आ रही है पसंद

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडेय ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म फैंस के बीच 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ट्रेलर में दिखी एक सॉफ्ट और दिल को छूने वाली कहानी
फिल्म का ट्रेलर एक शांत और इमोशनल माहौल के साथ शुरू होता है. शुरुआत में ही दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक मिलती है जो सिम्पल है लेकिन एक क्लासिक प्रेम कहानी का एहसास कराती है.

ट्रेलर में जुनैद खान एक खास घंटी के बारे में बताते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि यह 'फॉर्च्यून बेल' है, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार को पाने की इच्छा पूरी हो सकती है.

एक दिन के लिए ही सही, पूरी हो जाए प्यार की इच्छा
जब जुनैद यह बात बताते हैं तो उनकी नजर साई पल्लवी यानी जो मीरा का किरदार निभा रही हैं उनपर टिक जाती है. वह मन ही मन यह इच्छा करते हैं कि काश मीरा उनकी हो जाए.
ट्रेलर में वह कहते हैं कि अगर उनकी यह इच्छा सिर्फ एक दिन के लिए भी पूरी हो जाए, तो भी वह खुश होंगे. इस छोटे से झलक ने फिल्म की कहानी को एक इमोशनल एंगल दे दिया.

दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान
ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच की केमिस्ट्री काफी प्यारी लगती है. जुनैद का किरदार थोड़ा संकोची और मासूम दिखाई देता है, जिसमें एक तरह की सादगी और इमोशनल है.

वहीं साई पल्लवी का किरदार कॉन्फिडेंस, बैलेंसड और स्ट्रॉन्ग नजर आता है. दोनों के स्वभाव में यह अंतर ही उनकी जोड़ी को दिलचस्प बनाता है और कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है.

हिंदी सिनेमा में साई पल्लवी की एंट्री
इस ट्रेलर की एक खास बात यह भी है कि साई पल्लवी पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में उनकी मौजूदगी काफी प्रभावशाली लग रही है और उनके किरदार की झलक दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है.

आमिर खान और अरिजीत सिंह का वीडियो भी हुआ था रिलीज
कुछ समय पहले फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें आमिर खान और मशहूर गायक अरिजीत सिंह साथ दिखाई दिए थे. इस वीडियो में आमिर खान ने फिल्म 'एक दिन' के संगीत में योगदान देने के लिए अरिजीत सिंह का आभार जताया था.

मंसूर खान के साथ फिर साथ आए आमिर खान
इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे समय बाद फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों कई यादगार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू... या जाने ना जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें 90 की दशक में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. 

 

ये भी पढ़ें