
When actors quit films
When actors quit films
बॉलीवुड में फिल्मों की अनाउंसमेंट जितनी चर्चा बटोरती है, कई बार उससे ज्यादा सुर्खियां तब बनती हैं जब कोई बड़ा स्टार अचानक किसी प्रोजेक्ट से अलग हो जाता है. इन दिनों रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है. फैंस जहां इस फैसले से हैरान हैं, वहीं कई लोग इसे फिल्म के लिए बना हाइप गेम भी बता रहे हैं.
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी एक्टर ने फिल्म छोड़कर विवाद खड़ा किया हो. इससे पहले भी कई बड़े सितारे फिल्मों से अलग हुए और सालों तक उनकी चर्चा होती रही.
रणवीर सिंह और डॉन 3 पर नई बहस
फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 लंबे समय से चर्चा में है. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में देखने को लेकर दर्शकों में उत्साह था. लेकिन अब रणवीर के प्रोजेक्ट छोड़ने की खबरों ने फिल्म को फिर अनिश्चितता में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सच में क्रिएटिव फैसला है या फिर फिल्म को चर्चा में बनाए रखने की कोई टैकटिक.
शाहरुख खान ने छोड़ी थी 3 इडियट्स
साल 2009 की ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स के लिए आमिर खान पहली पसंद नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए सबसे पहले शाहरुख खान को चुना गया था. बाद में शाहरुख इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. कहा जाता है कि फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा और शाहरुख के बीच पुराने विवाद की वजह से अभिनेता ने दूरी बना ली. इसके बाद फिल्म आमिर खान के पास गई और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

करीना कपूर ने छोड़ी थी कहो ना प्यार है?
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है में पहले करीना कपूर नजर आने वाली थीं. हालांकि शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी. उस समय कहा गया कि करीना अपनी दूसरी फिल्म रिफ्यूजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहती थीं. वहीं निर्देशक राकेश रोशन का अलग पक्ष था. उनके मुताबिक करीना की मां बबीता चाहती थीं कि फिल्म की शुरुआत डायलॉग सीन्स से हो, जबकि वे पहले गाने शूट करना चाहते थे. दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी और करीना फिल्म से अलग हो गईं.
करण-अर्जुन में अजय और शाहरुख के बीच रोल बदलने की चर्चा
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करण अर्जुन के दौरान शाहरुख खान और अजय देवगन रोल बदलना चाहते थे. शाहरुख रोमांटिक इमेज से बाहर निकलकर एक्शन करना चाहते थे, जबकि अजय रोमांटिक किरदार निभाना चाहते थे. हालांकि निर्देशक को लगा कि इससे फिल्म पर असर पड़ सकता है. बाद में शाहरुख फिल्म में रहे और अजय इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने.

दिलजीत दोसांझ और आयुष्मान ने भी छोड़ीं फिल्में
दिलजीत दोसांझ ने टनो एंट्री 2ट से दूरी बना ली. निर्माता बोनी कपूर ने इसे डेट्स की समस्या बताया और क्रिएटिव मतभेद की खबरों को गलत कहा. वहीं आयुष्मान खुराना ने भी 'बॉर्डर 2' से खुद को अलग कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म में अपने किरदार की स्थिति को लेकर असमंजस था.