scorecardresearch

'गोलमाल 5' के अनाउंसमेंट वीडियो ने उड़ाए होश, गंजे लुक के साथ फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, शरमन जोशी की भी हुई सालों बाद वापसी

गोलमाल 5 की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इसको लेकर गोलमाल फ्रेंचाइजी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. उनका उत्साह तब और बढ़ गया जब फिल्म से जुड़े एक वीडियो में खुद अक्षय कुमार नजर आए.

Advertisement
Golmaal 5 announced, Akshay Kumar also in Film Golmaal 5 announced, Akshay Kumar also in Film

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का जन्मदिन 14 मार्च को आता है. आज अपनने बर्थडे के दिन कलाकार ने और 'गोलमाल 5' फिल्म के सीरीज से जुड़ी टीम ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है . फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' की आधिकारिक घोषणा मेकर्स और एक्टर द्वारा कर दी गई है .

इस बार इस फैंस को फिल्म में एक खास बदलाव भी देखने को मिलेगा. जहां इस फिल्म के सभी पुराने कलाकारों की मस्ती एक साथ देखने को मिलेगी, वहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी इस मस्ती भरी टीम का हिस्सा इस बार होने जा रहे हैं, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है .

अनाउंसमेंट वीडियो में दिखी पूरी स्टार कास्ट
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया . इस वीडियो में 'गोलमाल 5' सीरीज के कई पुराने कलाकार दिखाई देते हैं.  वीडियो की शुरुआत में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर नजर आते हैं . सभी कलाकार फिल्म सीरीज में शरमन जोशी की वापसी का जश्न मनाते हुए दिखाई देते हैं . हालांकि वीडियो का सबसे बड़ा सरप्राइज तब सामने आता है जब अक्षय कुमार की वीडियो में एंट्री होती है .

इस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार 
वीडियो में अक्षय कुमार गंजे लुक में दिखाई देते हैं . उन्होंने काले रंग का कुर्ता पायजामा और डार्क सनग्लासेस पहना हुआ है, जिससे उनका अंदाज काफी अलग नजर आता है. टीम से जुड़ते ही वह अजय देवगन को गले लगाते हैं और सभी कलाकारों के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हैं .

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि रोहित शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं . उन्होंने कहा कि इस बार 'गोलमाल 5' के साथ यह मस्ती और भी बड़ी और जोरदार होने वाली है और वह इस पागलपन भरे परिवार का हिस्सा बनने को लेकर एक्साइटेड हैं.

बॉलीवुड की सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से है 'गोलमाल 5'
'गोलमाल 5' फिल्म सीरीज को निर्देशक रोहित शेट्टी ने बनाया है और यह बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाती है . इसकी शुरुआत साल 2006 में फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुआ था. इस फिल्म की खास पहचान इसका कॉमेडी, किरदारों की साझेदारी और उलझी हुई लेकिन हसाने वाली कहानी रही है .

कई फिल्मों से बना मजबूत दर्शक वर्ग
पहली फिल्म की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी के कई और हिस्से आए . इनमें 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) की सीक्वल्स शामिल हैं . इन फिल्मों में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार हैं, जो दोस्तों की कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करते हैं, जो अजीब और लेकिन हसाने वाली परिस्थितियों में फंस चुके हैं. लगातार मनोरंजन, मजेदार डायलॉग्स और कॉमेडी कहानी की वजह से 'गोलमाल 5' सीरीज ने दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है और हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों का मनोरंजन उसी तरह करेगी, जिस तरह बाकी पार्ट्स ने किया है. 

 

ये भी पढ़ें