scorecardresearch

टॉक्सिक के चलते टली वरुण धवन की फिल्म की तारीख, जानें किस दिन रिलीज होगी Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

Varun Dhawan और उनके पिता David Dhawan एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. हालांकि ये फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी, जिसकी डेट अब 12 जून कर दी गई है.

Yash, Varun Dhawan Yash, Varun Dhawan

मेकर्स ने वरुण धवन की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है. पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी डेट एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया गया है. फिल्म के निर्माताओं ने साफ कहा है कि उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मकारों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए, न कि एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बेवजह टकराना चाहिए.

'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट के बाद लिया गया फैसला
दरअसल, हाल ही में यश की फिल्म Toxic A Fairy Tale for Grown-ups के निर्माताओं ने ईरान, इजरायल, और यूएस के बीच बढ़ते तनाव के चलते अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया था. पहले यह फिल्म 19 मार्च को आने वाली थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 5 जून कर दिया गया. मेकर्स का कहना है कि युद्ध संघर्ष के कारण फिल्म को अगर अभी रिलीज किया गया तो, विश्व स्तर पर Toxic को बड़ी सफलता नहीं मिलेगी. 

वहीं इसी तारीख पर 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले से रिलीज होने के लिए तय थी. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर हो सकती थी. इस स्थिति को देखते हुए वरुण धवन की फिल्म के निर्माताओं ने अपनी रिलीज डेट बदलने का फैसला किया. 

टकराव नहीं, सहयोग बेहतर
फिल्म को प्रोड्यूस कर रही Tips Films ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी. बयान में कहा गया कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट कई महीने पहले 5 जून तय कर दी गई थी. लेकिन हाल ही में सामने आए बदलावों और मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाना ज्यादा सही होगा.

निर्माताओं ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बेहतर होता है जब फिल्मकार एक-दूसरे का साथ देते हैं, बजाय इसके कि एक ही दिन अनावश्यक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बने.

अब 12 जून को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
इसी सोच के साथ निर्माताओं ने तय किया कि फिल्म को एक हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा. अब 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 के जगह 12 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी.

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी.

डेविड धवन और वरुण धवन की फिर बनी जोड़ी
फिल्म का निर्देशन David Dhawan ने किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों की जोड़ी Judwaa 2 (2017), Main Tera Hero (2014) और Coolie No. 1 (2020) जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी ये नई फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
 

ये भी पढ़ें