Hanuman Ansh
Hanuman Ansh
फेमस धार्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. शुरुआत में फिल्म ने कुछ खास नहीं किया, लेकिन धीरे-धीरे थिएटर में भीड़ बढ़ने लगी. फिल्म के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसके साथ ही इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े वीडियो भी सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म की टीम लोगों से शूटिंग का हिस्सा बनने के लिए अपील कर रही है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी गांव में घूम-घूमकर माइक पर अनाउंस कर रहे हैं कि नमस्कार, सभी को राम-राम. आपके गांव में हम एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. इस फिल्म के एक सीन के लिए हमको बड़े-बूढ़े कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता और सदरी में जरूरी हैं. महिलाएं भी शामिल होना चाहें तो वो साड़ी में आ सकती हैं. डायरेक्टर कहते हैं कि अगर आप सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आप सकते हैं तो शूटिंग के लिए आएं.
मुस्लिम बुजुर्ग ने नंगे पैर देखी मूवी-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग शख्स थिएटर की सीट पर बैठकर मूवी देख रहा है. इस दौरान वो शख्स चप्पल नहीं पहना हुआ है. ये उनकी आस्था और सम्मान को दिखाता है. इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर का कहना है कि आज थिएटर ने कुछ न पचने वाली सच्चाई दिखाई. एक यूजर ने लिखा कि हनमान अंश देख रहे हैं वो भी चप्पल उतार के.
सीट नंबर 9 रिजर्व-
फिल्म हनुमान अंश को लेकर थिएटर्स में एक अनोखी परंपरा अपनाई जा रही है. कुछ थिएटर्स में सीट नंबर 9 को रिजर्व रखा जा रहा है. उस सीट पर किसी भी दर्शक को बैठने की इजाजत नहीं है. बताया जा रहा है कि ये सीट नीम करोली बाबा के लिए रिजर्व रखी गई है. माना जा रहा है कि बाबा नीम करोली भी भक्तों के साथ फिल्म देखेंगे.
ये भी पढ़ें: