Happy Birthday Dhanush
Happy Birthday Dhanush
अभिनेता धनुष आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुके धनुष ने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है. 28 जुलाई 1983 को चेन्नई में जन्मे धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है. उनके पिता कस्तूरी राजा मशहूर फिल्म निर्देशक हैं. धनुष का सपना फिल्मों में आने का नहीं था. वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके शेफ बनना चाहते थे, लेकिन बड़े भाई और निर्देशक सेल्वाराघवन के कहने पर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.
एक समय ऐसा भी था जब लोग उन्हें उनके लुक्स की वजह से ट्रोल किया करते थें, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खुद को दुनिया के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल कर लिया. आइए जानते हैं उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्मों के बारे में.
पहली फिल्म से शुरू हुआ सफर
धनुष ने साल 2002 में फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामई' से अभिनय की शुरुआत की. शुरुआत में उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन 2003 में आई फिल्म 'काधल कोंडेन' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई और तमिल सिनेमा में उनकी अलग पहचान बन गई.
'कोलावेरी डी' ने दिलाई दुनियाभर में पहचान
साल 2011 में रिलीज हुआ गाना 'व्हाय दिस कोलावेरी डी' धनुष के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और दुनिया भर में सुना गया. इसके बाद धनुष सिर्फ साउथ के नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर भी पहचाने जाने लगे.
बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी छोड़ी छाप
धनुष ने बॉलीवुड में फिल्म 'रांझणा' से एंट्री की. इस फिल्म में कुंदन के किरदार ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया. इसके बाद वह 'शमिताभ', 'अतरंगी रे' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों में भी नजर आए.
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'The Extraordinary Journey of the Fakir' और नेटफ्लिक्स की 'The Gray Man' में भी काम किया. इन फिल्मों ने उन्हें ग्लोबल स्टार की पहचान दिलाई.
धनुष की सबसे बड़ी और यादगार फिल्में
धनुष ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों में काम किया है. इनमें प्रमुख हैं-
रायन (Raayan)
कुबेरा (Kuberaa)
वाथी (Vaathi / Sir)
रांझणा (Raanjhanaa)
असुरन (Asuran)
कर्णन (Karnan)
वेलैइल्ला पट्टाधारी (VIP)
तिरुचित्रम्बलम (Thiruchitrambalam)
मारी (Maari)
काधल कोंडेन (Kadhal Kondein)
इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कई फिल्मों में उनके अभिनय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया.
चार बार जीत चुके हैं राष्ट्रीय पुरस्कार
धनुष सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्माता, लेखक, गायक और गीतकार भी हैं. उन्हें अभिनय और फिल्म निर्माण के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं. इसके अलावा कई फिल्मफेयर पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मान भी उनके नाम हैं.
हाल ही में धनुष निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आए थे. ये फिल्म को 'रांझणा' के बाद दोनों की दूसरी बड़ी फिल्म साबित हुई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस फिल्म ने कुंदन की तड़प और समर्पण को फिर से फैंस के बीच जिंदा कर दिया. साउथ सिनेमा से शुरुआत करने वाले धनुष आज भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अलग अभिनय शैली और शानदार फिल्मों के दम पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है.
ये भी पढ़ें