scorecardresearch

जहां बॉयफ्रेंड संग पार्टी कर रही थीं सुजैन वहीं इस लड़की को लेकर पहुंच गए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने नए पार्टनर को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर दोनों की अपने अपने पार्टर के साथ एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

Advertisement
Hrithik and  Sussanne Hrithik and Sussanne

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद एक दूसरे से अलग होकर अपनी-अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. सामने आई तस्वीरों के मुताबिक ऋतिक और सुजैन अपने नए पार्टनर्स के साथ एक ही छत के नीचे पार्टी करते दिखाई दिए. 

नए पार्टनर्स के साथ ऋतिक-सुजैन

तलाक के बाद भी जहां ऋतिक और सुजैन बच्चों की खातिर एक साथ गुड टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं तो इस बार सुजैन के साथ अर्सलान और ऋतिक के साथ सबा आजाद जबरदस्त अंदाज में दिखाई दीं.  अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

गोवा में हुई पार्टी

इन तस्वीरों में पूजा बेदी भी नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में पूजा बेदी जहां ऋतिक सबा के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो सुजैन अर्सलान के साथ तस्वीर क्लिक कराती दिखाई दीं. ये तस्वीरें गोवा की बताई जा रही हैं. 
.

सबा के साथ ऋतिक की बढ़ती नजदीकियां

बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता दिन ब दिन गहराता ही जा रहा है. सबा आजाद को कई दफा ऋतिक रोशन के परिवार के साथ घुलते-मिलते देखा जा चुका है. कुल मिलाकर सबा अब ऋतिक रोशन के परिवार की चहेती बनती जा रही हैं

सबा और  ऋतिक के शादी के चर्चे 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सबा और ऋतिक रोशन की नजदिकियां कुछ ज्यादा बढ़ गई हैं. यहां तक की इनकी शादी की चर्चा भी होने लगी है.