Megastar Chiranjeevi honoured with Indian Film Personality of the Year 2022
Megastar Chiranjeevi honoured with Indian Film Personality of the Year 2022
भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) सोमवार को खत्म हुआ. 9-दिवसीय यह महोत्सव गोवा में समापन पुरस्कार समारोह के साथ समाप्त हुआ. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में विजेताओं की घोषणा की गई.
स्पैनिश ड्रामा, 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त किया, इसके बाद वाहिद मोबाशेरी और डेनिएला मारिन नवारो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में अवॉर्ड मिला.
गोवा में आयोजित 53वें आईएफएफआई, 2022 के विनर्स की लिस्ट:
पुरस्कार समारोह में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आईएफएफआई ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि हमें शिक्षित भी किया. फ्रांस के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए हमने फ्रांस को फोकस देश के रूप में स्वागत करते हुए अपने कान कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा दिया.
पहली बार 1952 में आयोजित, IFFI को दुनिया भर में फिल्म कला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ सिनेमा के लिए एक साझा मंच प्रदान करने के लिए सालाना आयोजित किया जाता है. 9 दिवसीय महोत्सव के दौरान, 79 देशों की कुल 280 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई.