India’s Best Dancer 5 winner
India’s Best Dancer 5 winner
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को अपना विनर मिल गया है. कई हफ्तों तक चली कड़ी टक्कर के बाद रायपुर के 19 साल के रितेश पाल ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. रितेश ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों और दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर यह बड़ी जीत हासिल की. ट्रॉफी के साथ रितेश को 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मिली है.
प्रतीक उतेकर ने शेयर की जीत की तस्वीर
रितेश की जीत के बाद कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह उनकी विक्ट्री है. उन्होंने 17 हफ्तों के इस सफर को याद करते हुए रितेश के लिए अपना प्यार और गर्व जाहिर किया. प्रतीक ने रितेश को अपना 'रॉकस्टार' भी बताया.
परिवार से नहीं मिला डांस का साथ
रितेश पाल के लिए डांसर बनने का सफर आसान नहीं था. वह रायपुर के एक साधारण परिवार से आते हैं. शुरुआत में उनके परिवार ने डांस को करियर बनाने के फैसले का समर्थन नहीं किया. परिवार चाहता था कि रितेश डांस छोड़कर अपने भाई के सैलून में काम करने में मदद करें. रितेश ने बताया कि उन्होंने परिवार की बात मानते हुए भाई की मदद तो की, लेकिन डांस करना नहीं छोड़ा. वह छह दिन डांस की प्रैक्टिस करते थे और रविवार को भाई के सैलून में काम करते थे. इससे उन्हें अपना जेब खर्च भी मिल जाता था.
मां के लिए बनाना चाहते हैं घर
रितेश ने बताया कि शो से मिली रकम का इस्तेमाल वह अपनी मां के लिए घर बनाने में करना चाहते हैं. वह इस घर का नाम 'हरि दर्शन' रखना चाहते हैं. उनका कहना है कि मां के लिए कुछ करना उन्हें अपने लिए कुछ करने जैसा लगता है. बता दें कि, इंडियाज बेस्ट डांसर से पहले रितेश 'डांस प्लस 6' में भी नजर आ चुके हैं. अब उनकी इस जीत ने उन्हें देशभर में पहचान दिला दी है.
ये भी पढ़ें: