scorecardresearch

Dhurandhar the revenge: हक में जबरदस्त अभिनय देने के बाद अब इस रोल को करते हुए धुरंधर 2 में नजर आएंगी यामी गौतम

धुरंधर का टीजर कल लॉन्च हो चुका है और टीजर के लॉन्च होते ही फैंस के बीच में कोई भी खुशी देखने को नहीं मिल रही है. लेकिन अब खबर है कि धुरंधर: द रीवेंज में हक की हीरोइन यामी गौतम भी नजर आएंगी.

Advertisement
Dhurandhar Yami Gautam Dhurandhar Yami Gautam
हाइलाइट्स
  • यामी गौतम दिखेंगी धुरंधर 2 में?

  • फैंस में दिखी डिसअपॉइंटमेंट

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी अपनी फिल्म 'हक' को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं. लेकिन इस चर्चा के बीच में अब खबर मिल रही है कि यामी धुरंधर के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी. इस खबर को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

धुरंधर में नजर आ सकती हैं यामी
दरअसल पींक विला ने एक रिपोर्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि यामी गौतम 'धुरंधर: द रीवेंज' में कैमियो करेंगी. यामी गौतम को फिल्म में एक खास कैमियो रोल के लिए चुना गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यामी का किरदार एक्शन से भरपूर है और कहानी के लिहाज से बेहद अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इस कैमियो के लिए करीब पांच दिनों तक शूटिंग पूरी की है. भले ही यह भूमिका छोटी हो, लेकिन इसका असर ऐसा होगा कि यह दर्शकों को हैरान कर देगा'


क्यों नाराज हैं टीजर से फैंस
रणवीर सिंह और अक्ष्य खन्ना की फिल्म धुरंधर साल 2025 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है. इसी के बीच धुरंधर का सीक्वल लॉन्च करने का घोषणा कर दी गई थी. फिल्म के सिनेमा घर से उतरने के एक महीने के अंदर-अंदर मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया. 

टीजर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन जैसे ही टीजर कल 12:12 लॉन्च हुआ, वैसे ही फैंस में काफी डिसअपॉइंटमेंट दिखी. लोगों ने दावा किया कि ये पुराने पार्ट का ही एडिटेड वर्जन है. लोगों को टीजर में कुछ भी नया नहीं दिखा. या यूं कहें कि टीजर से आने वाले पार्ट की कहानी का कुछ भी नहीं पता चल रहा. न तो टीजर में किसी और चीज को दिखाया गया, न किसी और किरदार की बात की गई. इस फिल्म में विक्की कौशल के कैमियो की अफवाह भी थी, न तो टीजर में उनको दिखाया गया. फिलहाल फैंस में इस बात की खुशी है कि यामी गौतम धुरंधर 2 का हिस्सा हैं. 

हालांकि अभी से फिल्म की कहानी पर कुछ भी प्रीडिक्ट करना गलत होगा, क्योंकि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित होगी ये भी कोई नहीं जानता था. बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म ने कई पुराने रिकार्ड्स तोड़े और फैंस के दिलों पर राज किया. 

 

ये भी पढ़ें