scorecardresearch

ब्लैक & व्हाइट ड्रेस में जैकलीन फर्नांडीज ने कान्स पर चलाया अपना जादू, फैंस कर रहे तारीफ

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपने लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. अब उनकी तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर जम कर शेयर कर रहे हैं.

Jacqueline Fernandez Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez Cannes Viral Look: कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई सितारों ने अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन जैकलीन फर्नांडिज का अंदाज भी किसी से कम नहीं रहा. कुछ दिन पहले ब्लैक मिनी ड्रेस में सुर्खियां बटोरने के बाद अब एक्ट्रेस का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जैकलीन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस खास लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ब्लैक और व्हाइट टच वाले इस आउटफिट में उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला.

जैकलीन का एलिगेंट लुक वायरल
इस बार जैकलीन ने कान्स से जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह बॉडी फिटेड आइवरी कलर के कॉर्सेट गाउन में नजर आईं. उनका यह आउटफिट बेहद एलिगेंट और क्लासी दिखाई दिया. गाउन का फिटिंग स्टाइल उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहा था. सादगी और ग्लैमर का यह मेल लोगों को काफी पसंद आया.

ब्लैक ग्लव्स ने जमाया जलवा
जैकलीन ने अपने गाउन के साथ काले रंग के ग्लव्स कैरी किए, जिसने उनके पूरे लुक को अलग पहचान दी. ब्लैक और व्हाइट का यह कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश नजर आया. यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर उनके इस फैशन सेंस की खूब तारीफ होती दिखी. फैंस को उनका यह अंदाज काफी हटकर और रॉयल लगा.

3डी फ्लावर डिजाइन भी बेहद खास
जैकलीन के गाउन की सबसे खास बात उसका 3डी फ्लावर पैटर्न रहा. ड्रेस पर बना यह डिजाइन पूरे आउटफिट को खास बना रहा था. तस्वीरों में यह फ्लावर डिटेलिंग साफ नजर आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. उनके इस लुक में फैशन और क्रिएटिविटी दोनों का खूबसूरत मेल दिखाई दिया.

विंटेज टच के साथ छाया पूरा लुक
जैकलीन का यह गाउन लुक विंटेज फैशन से प्रेरित बताया जा रहा है. उन्होंने अपने बालों को हाई बन हेयरस्टाइल में स्टाइल किया, जो उनके आउटफिट के साथ काफी जच रहा था. इसके अलावा डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स पहनकर उन्होंने अपने पूरे लुक को खूबसूरती से कंप्लीट किया.

एक्ट्रेस का अपकमिंग प्रोजेक्ट
जैकलीन यह लुक पहनकर कान फिल्म फेस्टिवल में आयोजित ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इस दौरान वह काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं. तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस साफ दिखाई दे रहा था. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिज जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.
 

ये भी पढ़ें