scorecardresearch

फिल्म 'Milli' की शूटिंग हुई खत्म, पापा के साथ पहली फिल्म को लेकर जाह्नवी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म Milli की शूटिंग खत्म की है. फिल्म का रैप अप होने के बाद जाह्नवी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं. इस फिल्म में वो पहली बार अपने पापा बोनी कपूर के साथ नजर आएंगी. जाह्नवी ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने काम के अनुभव और अपने पिता को लेकर लंबा पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement
Janhvi Kapoor Janhvi Kapoor
हाइलाइट्स
  • आनंद एल राय की फिल्म 'गुड लक जेरी' में आएंगी नजर

  • बोनी कपूर के साथ जाह्नवी की पहली फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म Milli की शूटिंग खत्म की है. फिल्म का रैप अप होने के बाद जाह्नवी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं. इस फिल्म में वो पहली बार अपने पापा बोनी कपूर के साथ नजर आएंगी. जाह्नवी ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने काम के अनुभव और अपने पिता को लेकर लंबा पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग से जुड़ी कई यादें भी शेयर कीं.

पिता के लिए लिखा इमोशनल नोट
कैप्शन में जान्हवी ने लिखा, "यह 'Milli' का wrap है और पापा के साथ मेरी पहली फिल्म है. जिनसे मैंने हमेशा एक प्रोड्यूसर के तौर पर कहानियां सुनी हैं. लेकिन आपके साथ काम करने के बाद मुझे पता चला कि आप इसमें अपना दिल और दिमाग पूरा लगा देते हैं. यही एक कारण नहीं है जिस वजह से ये फिल्म मेरे इतने करीब है. आपके साथ ये जर्नी बेहद अच्ठी रही, जो अपने काम को लेकर काफी focused रहते हैं. 

जहृानवी ने आगे कहा, "नोबल थॉमस आपके मार्गदर्शन और धैर्य के लिए धन्यवाद... मुझे उम्मीद है कि जब आप लोग फिल्म देखेंगे तो आप को भी ऐसा ही लगेगा! आपको मुझ पर गर्व होगा पापा. इस सुखद यात्रा के लिए धन्यवाद."

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जाह्नवी को आखिरी बार दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित फिल्म 'रूही' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में थे.

उनके अपकमिंग प्रोजक्ट्स की बात करें तो जाह्नवी बहुत जल्द आनंद एल राय की फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं. फिल्म की  शूटिंग हाल ही में मार्च में पूरी हुई है. इसके अलावा वह 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगी. वहीं खबर है कि जाह्नवी करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिलम 'तख्त' का भी हिस्सा होंगी, जिसमें वो करीना कपूर, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और अन्य बड़े सितारों के साथ नजर आएंगी.