scorecardresearch

Kareena Kapoor Third Pregnancy: 'तुम लोग पागल कर देते हो' तीसरी प्रेग्नेंसी पर क्या बोल गई करीना कपूर? वीडियो हुआ वायरल

जिम लुक वायरल होने के बाद करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं. करीना की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया. वहीं, पैपराजी द्वारा सवाल पूछे जाने पर करीना ने हंसते हुए इसे महज एक अफवाह करार दिया.

Advertisement
Kareena Kapoor Third Pregnancy Kareena Kapoor Third Pregnancy

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जब भी कहीं नजर आती हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही चर्चा का हिस्सा बन जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, लेकिन इसबार उनके जिम लुक को लेकर नहीं बल्कि उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर. एक्ट्रेस का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों ने करीना के लुक को देखकर तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए. खास कर उनके प्रेग्नेंसी के बारे में. हालांकि करीना कपूर ने खुद इस पूरे मामले पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे सुनकर मामला और भी मजेदार हो गया.

जिम से निकलते हुए करीना का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, 21 अगस्त 2026 को करीना कपूर का जिम से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में करीना जिम वियर में नजर आईं. उनके मिडिल सेक्शन को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. देखते ही देखते चर्चा तीसरे बच्चे तक पहुंच गई. कुछ लोगों ने कमेंट करके पूछा कि तैमूर और जेह के बाद अब करीना के घर में तीसरे बच्चे की एंट्री होने वाली है क्या.

करीना की टीम ने साफ कर दिया- कोई प्रेग्नेंसी नहीं
अफवाहें बढ़ने के बाद करीना की टीम की तरफ से इस खबर पर सफाई दे दी गई. टीम ने साफ कहा कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और तीसरी प्रेग्नेंसी की बातें गलत हैं.

टीम की ओर से यह भी कहा गया कि करीना के लुक में जो बदलाव नजर आया, वह पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों की वजह से हो सकता है. इसके साथ ही कैमरा एंगल को भी इसकी एक वजह बताया गया. यानी सोशल मीडिया पर जिस चीज को बेबी बंप समझकर चर्चा शुरू हो गई थी, वह असल में ऐसा कुछ नहीं था.

पैपराजी ने पूछा तो करीना ने दिया मजेदार जवाब
इसके बाद करीना भी इस चर्चा से बच नहीं पाईं. शनिवार को जब उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया. कैमरा उनकी तरफ आते ही करीना ने माथे पर हाथ रखा और कहा, "पागल कर देते हो तुम लोग." इसके बाद वह हंसते हुए अपनी गाड़ी में बैठीं और वहां से निकल गईं.

यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई हो. इससे पहले भी उनके बारे में ऐसी अटकलें सामने आ चुकी हैं. करीना ने पहले भी महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ऐसी चर्चाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने साफ कहा था कि किसी महिला के शरीर में बदलाव को देखकर तुरंत प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाना सही नहीं है और अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार खुद महिला के पास होना चाहिए.

ननद सबा ने भी अफवाहों पर जताई नाराजगी
करीना की ननद सबा अली खान पटौदी ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने गलत एंगल से तस्वीरें या वीडियो देखकर किसी की निजी जिंदगी पर चर्चा करने पर नाराजगी जताई और लोगों को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने देने की बात कही. फिलहाल करीना की तरफ से आया जवाब साफ है कि तीसरी प्रेग्नेंसी की ये खबर महज अफवाह थी. 
 

ये भी पढ़ें