scorecardresearch

कैटरीना कैफ के लंबे, काले और घने बालों का क्या है सीक्रेट? सास बनाती हैं स्पेशल हेयर ऑयल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के काले, घने और लंबे बालों की चर्चा हो रही है. सवाल उठ रहा है कि आखिर उनके बाल इतने काले और घने कैसे हैं? इसका जवाब कैफ ने एक इंटरव्यू में दिया था. उन्होंने बताया था कि उनकी सास एक स्पेशल हेयर ऑयल बनाती हैं. जिससे बाल मजबूत होते हैं.

Katrina Kaif Katrina Kaif

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरत के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनके बाल लंबे, काले और घने दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद इस बात पर चर्चा होने लगी है कि आखिर कैसे कैटरीना कैफ के बाल इतने काले, घने और लंबे हैं. कैटरीना कैफ ने अपने काले, घने और लंबे बालों के राज से पर्दा उठाया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बाल इतने खूबसूरत कैसे हैं?

लंबे, काले और घने बाल कैसे?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बाल काफी लंबे हैं. इसके साथ ही वो घने और काले भी हैं. कैटरीना कैफ के बाल इतने खूबसूरत कैसे हैं? इस राज से उन्होंने एक इंटरव्यू में पर्दा उठाया था. एक इंटरव्यू में कैटरीना ने इसके पीछे अपनी सास को वजह बताया था. उन्होंने बताया था कि उनकी सास एक खास तरह का हेयर ऑयल बनाती हैं. जिससे उनके बाल इतने काले, घने और लंबे हैं.

क्या है सास का स्पेशल हेयर ऑयल?
कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू में बताया था कि मेरी सास मेरे लिए एक खास हेयर ऑयल बनाती हैं. इसमें प्याज, आंवला, एवोकाडो और कई सामग्री मिलाती हैं. इससे बाल काफी अच्छे होते हैं. इसके साथ ही इसके कई फायदे भी होते हैं.

स्पेशल ऑयल से क्या फायदा होता है?
कैटरीना कैफ की सासू मां यानी विक्की कौशल की मां जो स्पेशल हेयर ऑयल बनाती हैं. उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों से कई फायदे होते हैं. चलिए उसके बारे में बताते हैं.

प्याज-
स्पेशल हेयर ऑयल में प्याज इस्तेमाल होता है. प्याज से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से बचाते हैं.

एवोकाडो-
इस हेयर ऑयल में एवोकाडो का तेल मिलाया जाता है. एवोकाडो में विटामिन-ई और बायोटिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इससे बाल स्मूद, मुलायम और फ्रिज-फ्री होते हैं. इससे ड्राईनेस खत्म होता है.

आंवला पाउडर-
आंवला पाउडर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं. इसके साथ ही बालों में शाइन आती है.

ये भी पढ़ें: