scorecardresearch

2 दिसंबर को शादी की अनाउंसमेंट करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी? जानिए पूरी डिटेल

काफी समय से ये अफवाह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने वाले हैं. इस बात को कियारा आडवाणी के एक पोस्ट ने और हवा दे दी जिसमें उन्होंने लिखा कि 2 दिसंबर को वो एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं जोकि सीक्रेट है.

Advertisement
Siddharth and Kiara wedding Siddharth and Kiara wedding
हाइलाइट्स
  • इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

  • दिसंबर में करेंगे शादी

कियारा आडवाणी का नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिना जाता है. कियारा को कई लोग उनके शानदार प्रदर्शन और ग्लैमरस इमेज के कारण पसंद करते हैं. हाल ही में कियारा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह 2 दिसंबर को एक बड़ी घोषणा करने वाली हैं. कियारा के इस पोस्ट से कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कियारा आडवाणी 2 दिसंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ शादी कर सकती हैं. हालांकि, ऐसा होगा नहीं.

ये हो सकता है सीक्रेट
कियारा आडवाणी को फिल्म कबीर सिंह (2019) के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली. सिद्धार्थ और कियारा की नजदीकियां फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान बढ़ी और तभी से ये अफवाह है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 27 नवंबर को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह 2 दिसंबर को एक 'सीक्रेट' का खुलासा करेंगी. हालांकि, यह शादी का सीक्रेट होने के बजाए एक विज्ञापन या कोई नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो सकती है. आने वाले दिनों में हमें इसपर और क्लैरिटी मिलेगी. 

क्या हैं प्रोजेक्ट्स?
कियारा आडवाणी को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था. फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी. कियारा बहुत जल्द विक्की कौशल के साथ फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगी जिसका ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है. यह 16 दिसंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​जल्द ही मिशन मजनू में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना होंगी. इसके अलावा सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की  इंडियन पुलिस फोर्स से अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं. उनके पास फिल्म योद्धा भी है.