scorecardresearch

Mardaani 3 Social media Reviews: जानिए रानी की फिल्म मर्दानी देखने वालों का कैसा है रिएक्शन, फिल्म को मिला दर्शकों का मिला-जुला रिव्यू

मर्दानी सिनेमाघरों में फिर से फैंस के दिलों पर राज करने आ चुकी है. जानें कैसा रहा फिल्म का फीडबैक.

Mardani 3 Hindi Review Mardani 3 Hindi Review

मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3, 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एक बार फिर रानी मुखर्जी उसी तेवर, जोश और आक्रामक अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसके लिए यह सीरीज जानी जाती है. फिल्म में रानी, पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जो सिस्टम और समाज के काले सच से टकराती हैं.

इस फिल्म को अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. लोग फिल्म की कहानी से कनेक्ट कर रहे हैं और रानी मुखर्जी के एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं. लोग इस फिल्म को 'दिल झकझोर देने वाला मुद्दा' बता रहे हैं. 

फिल्म की कहानी
मर्दानी 3 की कहानी एक डार्क भिखारी माफिया संघ और बच्चों के अपहरण के रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म कई ऐसे सीन दिखाती है, जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देते हैं. भावनात्मक रूप से संवेदनशील दर्शकों के लिए कुछ दृश्य भारी पड़ सकते हैं. लेकिन आखिरी तक फिल्म के कई सारे ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखते हैं. 

दर्शकों का रिएक्शन
कई दर्शकों ने फिल्म को दिल दहला देने वाली बताया है. लोगों का कहना है कि यह फिल्म हमारे सिस्टम और समाज के उस दर्दनाक पहलू को सामने लाती है, जिसे देखना आसान नहीं है. कुछ सीन ऐसे हैं, जो गुस्सा और बेचैनी दोनों पैदा करते हैं.

दूसरा रिएक्शन
दूसरे दर्शकों का मानना है कि रानी मुखर्जी का अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. वह पूरी ईमानदारी और दमखम के साथ किरदार निभाती हैं. हालांकि, कहानी कुछ जगहों पर अनुमानित लगती है और सीक्वल होने की वजह से इसका ढांचा थोड़ा जाना-पहचाना महसूस होता है. ओटीटी पर मौजूद क्राइम ड्रामा देखने वाले दर्शकों को यह कहानी नई न लगे, लेकिन सिनेमाघर में इसका असर अलग है.

सुकून नहीं, सवाल छोड़ने वाली फिल्म
कुछ दर्शकों का कहना है कि मर्दानी 3 आराम देने वाली फिल्म नहीं है. यह आपको सोचने पर मजबूर करती है और क्रेडिट रोल होने के बाद भी दिमाग में चलती रहती है. यह फिल्म याद दिलाती है कि जिम्मेदारी वाला सिनेमा आज भी जरूरी है.

फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. मर्दानी के पहले दो भागों की तुलना में यह फिल्म फैंस के मन पर ज्यादा गंभीर और भावनात्मक स्तर पर असर डालती नजर आ रही है. रानी की ये फिल्म सिर्फ अपराध दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कहानी में समाज की उस सच्चाई को सामने लाती है, जिसे अकसर लोग नजरंदाज कर देते हैं.

 

ये भी पढ़ें