scorecardresearch

Koffee With Karan 9: करण जौहर ने कॉफी काउच पर सलमान खान से पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्माते हुए बोले एक्टर- 'कंट्रोल भाई, कंट्रोल'

शो के टीजर में करण जौहर सलमान खान का स्वागत करते हुए कहते हैं कि जब उनका आखिरी सीजन है, तो इसकी शुरुआत सलमान से बेहतर कौन कर सकता है. इस दौरान वह एक मशहूर लाइन का जिक्र करते हैं, 'इट्स डन, ब्रो.'

Advertisement
Koffee With Karan Season 9 Koffee With Karan Season 9
हाइलाइट्स
  • कॉफी विद करण में फिर छिड़ा सलमान की वर्जिनिटी का किस्सा

  • शर्माते हुए एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन कई खास वजहों से चर्चा में है. करीब दो दशक से सितारों की निजी जिंदगी, रिश्तों और विवादों पर खुलकर बातचीत करने वाला यह शो अब अपने आखिरी सीजन के साथ लौट रहा है. करण जौहर के इस शो का सीजन 9, 14 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा. पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे. शो के टीजर में करण और सलमान के बीच पुरानी यादें, मजाक और कई दिलचस्प बातें देखने को मिल रही हैं.

करण ने सलमान को बताया आखिरी सीजन का खास मेहमान
शो के टीजर में करण जौहर सलमान खान का स्वागत करते हुए कहते हैं कि जब उनका आखिरी सीजन है, तो इसकी शुरुआत सलमान से बेहतर कौन कर सकता है. इस दौरान वह एक मशहूर लाइन का जिक्र करते हैं, 'इट्स डन, ब्रो.' इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत शुरू हो जाती है. टीजर में वह एक बार फिर सलमान से पूछते हैं, 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' इस पर सलमान मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, 'कंट्रोल, हां भाई, कंट्रोल.'

सलमान ने करण से पूछा- शो बंद करने की बात क्यों कही?
टीजर में सलमान खान भी करण जौहर से सवाल करते दिखाई देते हैं. वह शो के आखिरी सीजन की घोषणा को लेकर मजाक करते हैं. सलमान का इशारा इस बात की ओर है कि शो खत्म होने की खबर सुनकर शायद कई सितारे इसमें आने के लिए तैयार हो गए हों. हालांकि, सलमान यह भी जाहिर करते हैं कि वह नहीं चाहते कि शो खत्म हो. उनकी और करण की बातचीत में वही पुराना मजाकिया अंदाज नजर आता है, जो इस शो की पहचान रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

खुद की सलाह पर अमल करते हैं सलमान
टीजर में बातचीत सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं रहती. करण जौहर कहते हैं कि सलमान अब पहले से ज्यादा शांत नजर आते हैं. इस पर सलमान जवाब देते हैं कि उन्होंने जिंदगी में दूसरों को बहुत सलाह दी है और अब समय आ गया है कि वे खुद भी उन सलाहों पर अमल करें. इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और पैपराजी के बढ़ते दखल का मुद्दा आता है. करण पिछले महीने ‘बिग बॉस 20’ में सलमान की ओर से ऑनलाइन ट्रोलिंग और मोबाइल कैमरों को लेकर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हैं. इस पर सलमान कहते हैं कि अगर कभी उन्हें उस व्यक्ति का सामना करने का मौका मिला, जिसने फोन में कैमरा बनाया, तो वह उससे बात करना चाहेंगे. उनका यह जवाब भी मजाकिया अंदाज में आता है.

2004 में शुरू हुआ था शो
करण जौहर ने हाल ही में शो के सफर को याद करते हुए बताया कि साल 2004 में उन्होंने अपने पिता और फिल्म निर्माता यश जौहर से इस आइडिया पर चर्चा की थी. यश जौहर को शुरुआत में संदेह था कि दोस्तों को बुलाकर बातचीत करने वाले शो को देखने के लिए दर्शक क्यों आएंगे. जून 2004 में यश जौहर का निधन हो गया. इसके बाद अगस्त 2004 में करण ने शो का पहला एपिसोड शूट किया. धीरे-धीरे यह बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों से जुड़ी बातचीत का बड़ा मंच बन गया.