scorecardresearch

'धुरंधर' की कमाई पर लियारी के लोगों की नजर, बोले- हमारा नाम बेचकर कमाया हिस्सा हमें भी दो...

लियारी के लोगों का कहना है कि फिल्म ने उनके इलाके की पहचान और हालात को दिखाकर भारी कमाई की है, इसलिए इस कमाई का एक हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए.

Residents argued that a portion of the revenue should be directed towards improving infrastructure in Lyari. Residents argued that a portion of the revenue should be directed towards improving infrastructure in Lyari.
हाइलाइट्स
  • 'धुरंधर' की कमाई में 80% हिस्सा मांग रहे लियारी के लोग

  • फिल्म ने 11 दिन में कमाए 1400 करोड़

एक तरफ धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ लियारी के लोगों ने फिल्म के कलेक्शन में हिस्सेदारी की मांग कर दी है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म की कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा लियारी के विकास पर खर्च होना चाहिए. यह मांग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

लियारी के लोगों की क्या है मांग?
लियारी के लोगों का कहना है कि फिल्म ने उनके इलाके की पहचान और हालात को दिखाकर भारी कमाई की है, इसलिए इस कमाई का एक हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए. वायरल वीडियो में कई लोग यह कहते नजर आए कि अगर भारत इस फिल्म से पैसा कमा रहा है, तो उसका फायदा लियारी के लोगों को भी मिलना चाहिए. कुछ लोगों ने तो 70 से 80 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग रखी.

फिल्म की कमाई ने क्यों बढ़ाया मुद्दा?
'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. इतनी बड़ी सफलता के बाद फिल्म की कहानी और लोकेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी लियारी की पृष्ठभूमि से प्रेरित है, जिसने इसे वास्तविकता का स्पर्श दिया और दर्शकों को आकर्षित किया. इसी वजह से अब स्थानीय लोग खुद को इस सफलता का हिस्सा मान रहे हैं.

 

 

इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया 
लियारी के लोगों ने सिर्फ हिस्सेदारी की मांग ही नहीं की, बल्कि इलाके की बदहाली को भी सोशल मीडिया पर सामने रखा. उनका कहना है कि यहां की सड़कें टूटी हुई हैं, बुनियादी सुविधाओं की कमी है और विकास कार्य ठप पड़े हैं. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमारी सड़कें तभी ठीक होंगी जब भारत पैसा देगा. 

फिल्म की कहानी क्या है?
'धुरंधर: द रिवेंज' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इंडियन एजेंट हमजा लियारी के गैंग नेटवर्क में घुसकर मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में अंडरवर्ल्ड, अपराध और रणनीति का मिश्रण दिखाया गया है. इसकी कहानी एक ऐसे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मुख्य किरदार धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में अपनी जगह बनाता है.

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं
फिल्म के निर्देशक या निर्माताओं की ओर से इस मांग पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.