scorecardresearch

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 50 करोड़ के पार पहुंची 'मिर्जापुर: द मूवी', बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया का भौकाल रहा बरकरार

थिएटर्स में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म में पहले दिन 24.75 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन लगभग 32 करोड़ की कमाई की है. भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 69 करोड़ रुपये के पार हो गया है. और नेट कलेक्शन 57 करोड़ के पार जा चुका है. ये आंकड़ा बताता है कि फैंस के बीच मिर्जापुर कितनी फैमस है.

Advertisement
Mirzapur The Movie day 2 box office collection Mirzapur The Movie day 2 box office collection

OTT पर धूम मचाने के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वेब सीरीज के फैंस लंबे समय से इसको बड़े पर्दे पर देखना का इंतजार कर रहे थे. अब शुक्रवार को रिलीज हुई इस साल 2026 के बड़े बजट की फिल्मों में से एक 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले ही दिन थिएटर नें शानदार शुरुआत की थी. थिएटर में इस बार सीरीज के पुराने किरदारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. अगर देखा जाए तो डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधे बड़े पर्दे पर किसी लोकप्रिय सीरीज को इस पैमाने पर लाने का यह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित होता दिख रहा है.

पहले दिन ही फिल्म ने की शानदार कमाई
'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को लगभग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर 55 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है. फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में 'सैयारा' के 22 करोड़ रुपये और 'अवारापन 2' के 21.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

दूसरे दिन और बढ़ी कमाई
शनिवार को भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई. सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के दूसरे दिन 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके हिंदी वर्जन से मिला. हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 31.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तेलुगु डब वर्जन से सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

दो दिन में 69 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
दूसरे दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 69 करोड़ रुपये के पार हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 57 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. यानी फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.

कालीन भैया से लेकर मुन्ना तक पुराने किरदार वापस
फिल्म में 'मिर्जापुर' के कई पसंदीदा किरदार एक बार फिर पर्दे पर लौटे हैं. पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में वापस आए हैं. वहीं अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी और हर्षिता गौर डिंपी पंडित की भूमिका में वापस लौटी हैं. फिल्म की कास्ट में श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह और मोहित मलिक समेत कई कलाकार शामिल हैं. हालांकि बबलू पंडित के किरदार में बदलाव किया गया है. सीरीज में इस भूमिका को विक्रांत मैसी ने निभाया था, लेकिन फिल्म में पंचायत स्टार जितेंद्र कुमार निभाते दिख रहे हैं.

दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया मुन्ना का किरदार
फिल्म देखने वाले दर्शकों की प्रतिक्रिया में दिव्येंदु का मुन्ना त्रिपाठी वाला किरदार खास तौर पर चर्चा में है. एक दर्शक के मुताबिक, सुबह 9 बजे के शो में भी मुन्ना के किरदार पर दर्शकों की तरफ से खूब चीयरिंग देखने को मिली. दर्शक ने दिव्येंदु को अब तक के उनके सबसे लोकप्रिय किरदार के तौर पर बताया और कहा कि उन्होंने इस भूमिका में शानदार काम किया है. इसके बाद अली फजल के गुड्डू पंडित के किरदार को भी पसंद किया गया. वहीं पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया के रूप में एक बार फिर पसंद किया गया.

बीना का किरदार भी कहानी में अहम
रसिका दुग्गल का बीना त्रिपाठी वाला किरदार भी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में अहम नजर आता है. वहीं श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी के किरदारों को लेकर कहा गया कि उनके पास ज्यादा करने के लिए नहीं है, लेकिन 'मिर्जापुर' की दुनिया में उनकी मौजूदगी अच्छी लगती है. कुलभूषण खरबंदा ने त्रिपाठी परिवार के मुखिया के रूप में अपनी छाप छोड़ी है. रवि किशन का बब्बन वाला किरदार भी प्रभावशाली बताया जा रहा है और फिल्म में वह कहानी को काफी वजन दे रहा है.
 

ये भी पढ़ें