scorecardresearch

Suhana Khan: फिल्म 'किंग' में सुहाना खान की झलक? एक तस्वीर को लेकर हो रही चर्चा

शाहरुख खान की मूवी किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो गया है. इस गाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें एक लड़की दिख रही है. यूजर्स का कहना है कि ये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान है.

Advertisement
Suhana Khan (Photo/Social Media) Suhana Khan (Photo/Social Media)

बॉलीवुड एक मशहूर एक्टर शाहरुख खान के 61वें बर्थडे पर उनकी अपकमिंग मूवी किंग का एक गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ. इस गाने और उसमें शाहरुख खान के लुक की खूब चर्चा हो रही है. इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भरे पड़े हैं. इस बीच इस गाने की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है. यूजर्स इस तस्वीर को खास बता रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि इस तस्वीर में जो लड़की दिख रही है, वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान है.

सुहाना खान का लुक सामने आया?
सुहाना खान नेटफ्लिक्स पर आई जोया अख्तर की सीरीज द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. बादशाह की फिल्म किंग के रिलीज हुए इस गाने में एक सीन है. जिसमें एक घर आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है. जिसके सामने एक लड़की खड़ी है, जो घर को जलते हुए देख रही है. इस सीन में लड़की एक हाथ में फाइल और दूसरे हाथ में बैग पकड़े हुए है. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि ये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान है.

तस्वीर की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा-
सुहाना खान बताई जा रही इस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये लड़की सुहाना खान है. एक यूजर्स लिखता है कि मुझे लगता है कि ये सुहाना खान ही है. जबकि एक फैंस ने लिखा कि प्रिंसेज सुहाना खान की पहली झलक. एक यूजर ने लिखा कि प्रिंसेस सुहाना खान का सिनेमा की दुनिया में स्वागत.

24 दिसंबर को रिलीज होगी मूवी-
मूवी किंग का गाना खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 'तू मिल जाए' गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने आवाज दी है. जबकि इसको सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. किंग खान की मूवी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है. 

ये भी पढ़ें: