Movie Releasing in June 2026
Movie Releasing in June 2026
जून 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट देखकर ये तो साफ है कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. किसी फिल्म के पास स्टार पावर है तो किसी के पास मजबूत कहानी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और कौन-सी फिल्म कमाई के मामले में बाजी मारती है. जून का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए किसी बड़े सिनेमाई उत्सव से कम नहीं रहने वाला है.
'मां बहन' से होगी मनोरंजन की शुरुआत
जून महीने की शुरुआत फिल्म 'मां बहन' से होने जा रही है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धरणा दुर्गा जैसे कलाकार नजर आएंगे. पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को परिवार और संबंधों के महत्व से जोड़ने की कोशिश करेगी. फिल्म को लेकर पहले से ही अच्छी चर्चा बनी हुई है.
5 जून को आएगी 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है'
5 जून बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. एक तरफ बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' रिलीज होगी, तो दूसरी ओर वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' भी सिनेमाघरों में पहुंचेगी. 'बंदर' में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और राज बी. शेट्टी नजर आएंगे.
दूसरी तरफ वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल की फिल्म कॉमेडी अंदाज में प्यार, दोस्ती और मनोरंजन का तड़का लगाने वाली है. युवा दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है.
12 जून को आएंगी कई बड़ी फिल्में
12 जून को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्मों की एंट्री होगी. दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह प्रेम कहानी भावनाओं से भरपूर मानी जा रही है.
इसी दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी रिलीज होगी. इसके अलावा मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' भी दर्शकों के बीच पहुंचने तो तैयार है. दोनों फिल्मों की कहानी और विषय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, जिससे दर्शकों को विविधता देखने को मिलेगी.
19 जून को 'कॉकटेल 2' पर रहेंगी नजरें
महीने के तीसरे सप्ताह में रिलीज होने वाली 'कॉकटेल 2' भी काफी चर्चा बटोर रही है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार साथ नजर आएगी. रिश्तों, दोस्ती और रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर सकती है.
ये भी पढ़ें